फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   200 विद्युत उपकेंद्रों पर लगेंगे कैपिसेटर

200 विद्युत उपकेंद्रों पर लगेंगे कैपिसेटर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
200 विद्युत उपकेंद्रों पर लगेंगे कैपिसेटर
विज्ञापन
- कम-ज्यादा वोल्टेज से होने वाले नुकसान से बच सकेंगे उपभोक्ता गाजियाबाद। विद्युत निगम जिले के 200 उपकेंद्रों पर कैपिसेटर बैंक लगवाने का कार्य शुरू करेगा। कोरोना काल में लॉकडाउन से पहले इस प्रक्रिया को शुरू किया गया था लेकिन बाद में इस पर कार्य नहीं हो सका। केवल 90 उपकेंद्रों पर विद्युत निगम कैपिसेटर बैंक लगवा सका है। शेष रह गए उपकेंद्रों पर अब यह कवायद जल्द ही शुरू की जाएगी। उपकेंद्रों पर कैपिसेटर बैंक लगने से संबंधित इलाकों में वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मार्च में लॉकडाउन से पहले करीब 90 विद्युत उपकेंद्रों में कैपेसिटर बैंक लगा दिए गए थे।
विज्ञापन
विद्युत उपकरण फूंकने के मामले और इनमें से कई मामलों में उपभोक्ताओं द्वारा मांगे गए मुआवजे को देखते हुए विद्युत उपकेंद्रों में कैपिसेटर लगाने की योजना को शुरू किया था। पहले चरण में जनपद के विभिन्न ऐसे बिजलीघर चिन्हित किए गए, जहां से कम-ज्यादा वोल्टेज की शिकायतें अधिक आती थीं। वहां पहले 90 कैपेसिटर बैंक लगाने शुरू किए। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद लॉकडाउन के कारण काम रुक गया। अब जनपद के 200 और विद्युत उपकेन्द्रों में कैपिसेटर बैंक लगाए जाएंगे। इसमें शहर के अलावा मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी, वैशाली आदि जगह के उपकेंद्रों को शामिल किया गया है। अधीक्षण अभियंता सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि शेष उपकेंद्रों में भी जल्द ही कैपिसेटर बैंक लगाए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में ये लग चुके हैं, वहां सफल परिणाम निगम को मिले हैं। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed