{"_id":"5fd35fd18ebc3e3b587ceca0","slug":"ghaziabad1607688145","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से बदला एटीएम कार्ड, उड़ाए 1.41 लाख","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
धोखाधड़ी से बदला एटीएम कार्ड, उड़ाए 1.41 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का मैसेज आने पर ठगी का पता चला
विज्ञापन
- पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। लालकुआं स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकालने आए युवक के साथ धोखाधड़ी कर खाते से 1.41 लाख रुपए निकाल लिए गए। घर पहुंचने के बाद मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का मैसेज आने पर उसे ठगी का पता चला। जिसके बाद पीडि़त युवक ने पुलिस और बैंक में शिकायत की। पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कविनगर पुलिस ने आरोपी ठग की तलाश शुरू कर दी है।..............
गौतमबुद्धनगर के छपरौला में रहने वाले सौरभ कुलश्रेष्ठ कविनगर क्षेत्र के लालकुआं स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपए निकालने आए थे। सौरभ ने बताया कि एटीएम मशीन का टच ठीक से काम नहीं कर रहा था। जिसके चलते उनके द्वारा दो बार कैश निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन कैश नहीं निकला। इसी दौरान पीछे खड़े एक युवक ने झट से उनका एटीएम कार्ड लेकर लेकर स्वाइप कर दिया और आगे का प्रोसेस करने के लिए कहा। इस पर मशीन से कैश निकल गया। कार्ड और कैश को लेकर वह घर चला आया। पीडि़त ने बताया कि घर आने के बाद उसके मोबाइल पर खाते से 1.41 लाख रुपए निकलने का मैसेज आया। उसने अपना एटीएम देखा तो वह भी बदला हुआ था। ठगी की जानकारी होने पर पीडि़त ने पुलिस और अपने बैंक के अफसरों को सूचना दी। एसएचओ कविनगर अजय कुमार का कहना है कि पीडि़त की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर आरोपी ठग का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन