{"_id":"5fd224308ebc3e3d4661447b","slug":"ghaziabad1607607344","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडियाकर्मी और मंगेतर पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मीडियाकर्मी और मंगेतर पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मीडियाकर्मी पर हमला करने वाले दो आरोपियों को मुरादनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भारत सरकार लिखी कार में घूमकर रौब गांठते थे आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
- फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। गत 7 दिसंबर की देरशाम मुरादनगर गंगनहर पटरी पर मीडियाकर्मी रवि चौधरी और उनकी मंगेतर पर हमला करने वाले दो युवकों अंकित और निक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी जिला मेरठ के रहने वाले हैं और बीए तथा इंटर के छात्र हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोप है कि भारत सरकार लिखी कार में घूमकर आरोपी रौब गांठते थे।.................
मुजफ्फरनगर निवासी रवि चौधरी पीटीआई दिल्ली में फोटो जर्नलिस्ट हैं। गत 7 दिसंबर को वह मंगेतर के साथ देहरादून से बाइक द्वारा लौट रहे थे। मुरादनगर थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर स्थित एक पुल के पास जाम लगा हुआ था। पहले निकलने के चलते बोलेरो सवार युवकों ने रवि चौधरी की से गाली-गलौच शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो कार सवारों ने उनके साथ मारपीट कर दी। रवि चौधरी की मंगेतर ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो युवकों ने उनके साथ भी हाथापाई की। इस दौरान लोग तमाशबीन बने खड़े रहे। रवि चौधरी जैसे-तैसे मंगेतर के साथ वहां से निकले। आरोप है कि कार सवारों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया। पुलिस चौकी पहुंचने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। ट्वीट के बाद पुलिस हरकत में आई और शिकायत लेकर केस दर्ज किया।...............
मुरादनगर एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि कार के नंबर के आधार पर दो आरोपियों मेरठ के फलावदा डांडुपुर निवासी अंकित तथा निक्की निवासी मवाना मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। अंकित बीए और निक्की इंटरमीडिएट का छात्र है। हमले में प्रयुक्त कार एक सरकारी कांट्रेक्टर से खरीदी गई थी। कांट्रेक्टर कार पर भारत सरकार लिखवाया हुआ था। कार खरीदने के बाद आरोपियों ने भारत सरकार को नहीं मिटवाया। आरोपी भारत सरकार लिखी कार में घूम कर लोगों पर रौब गालिब करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन