{"_id":"5fd20e0a8ebc3e3c87151b69","slug":"ghaziabad1607601674","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाई रकम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाई रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने नोएडा निवासी दयावती देवी के खाते से तीन बार में 26 हजार रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें साइबर ठगी का पता चला। नोएडा के सेक्टर-19 में रहने वाली दयावती देवी का कविनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों ने तीन बार में उनके खाते से नगदी उड़ा दी। पहली बार में 10 हजार, दूसरी बार में छह हजार और तीसरी बार में 10 हजार रुपए की नकदी निकाली गई। खाते से रकम निकालने का पता उन्हें तब चला जब मोबाइल पर मैसेज आया।जिसके बाद उन्होंने पुलिस व बैंक में सूचना दी। कविनगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।