फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जोनल हेड को गोली मार लूटी क्रेटा, अगवा कर गंगनहर किनारे फेंका

जोनल हेड को गोली मार लूटी क्रेटा, अगवा कर गंगनहर किनारे फेंका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
जोनल हेड को गोली मार लूटी क्रेटा, अगवा कर गंगनहर किनारे फेंका
लूट पीड़ित यज्ञदत्त अवस्थी का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित........
विज्ञापन
- फैक्ट्री से लौटते वक्त समरकूल कंपनी के एरिया मैनेजर के साथ विजयनगर क्षेत्र में न्यू लिंक रोड पर रविवार देर रात हुई घटना - मोबाइल, अंगूठी, चेन और नगदी के साथ-साथ 2 बैंकों के डेबिट कार्ड भी लूट ले गए बदमाश माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। हथियारबंद बदमाशों ने समरकूल कंपनी के जोनल हेड यज्ञदत्त अवस्थी और शिवम निवासी कैलाश नगर को गोली मारकर उनसे क्रेटा कार लूट ली। घटना विजयनगर थाना क्षेत्र में न्यू लिंक रोड पर रविवार रात करीब 11 बजे हुई। बदमाश यज्ञदत्त को उन्हीं की कार में अगवा करके ले गए और मसूरी थाना क्षेत्र में गंगनहर किनारे फेंक कर फरार हो गए। सोमवार तड़के गश्त कर रही पुलिस लेपर्ड ने घायल अवस्था में देखकर यज्ञदत्त को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।......... श्याम किशोर त्रिपाठी ने बताया कि कैलाश नगर उनके दामाद यज्ञदत्त अवस्थी और शिवम मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित समरकूल कंपनी में जोनल हेड हैं। रविवार रात करीब 11 बजे उनके दामाद क्रेटा कार से घर लौट रहे थे। डीपीएस सिद्धार्थ विहार कट पर मुड़ने के दौरान एक युवक ने हाथ से इशारा करके पता पूछने के बहाने उन्हें रुकवाया। यज्ञदत्त ने कार रोककर जैसे ही शीशा नीचे किया, बदमाश ने उन्हें गोली मार दी गोली कमर के निचले हिस्से में जाकर लगी। इसी दौरान दो और बदमाश झाड़ियों से निकल कर आए, जिन्होंने यज्ञदत्त से लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने उनसे नई क्रेटा कार के अलावा मोबाइल, अंगूठी, चेन, नकदी और दो बैंकों के डेबिट कार्ड भी लूट लिए। बताया गया है कि सिर में गोली मारने की धमकी देकर बदमाशों ने दोनों डेबिट कार्ड के पासवर्ड भी पूछ लिए। साथ ही मोबाइल का लॉक भी खुलवा लिया।
विज्ञापन
रात भर घायल अवस्था में तड़पते रहे जोनल हेड......... लूटपाट के बाद बदमाशों ने यज्ञदत्त को उन्हें की क्रेटा कार में अगवा कर लिया और फिर मसूरी थाना क्षेत्र में नाहल गांव के पास गंगनहर किनारे फेंक कर फरार हो गए। गोली लगने से बुरी तरह लहूलुहान यज्ञदत्त रात भर गंगनहर किनारे तड़पते रहे। ऊपर से ठंड में ठिठुरने उनकी हालत और गंभीर हो गई। सोमवार सुबह गश्त करती हुई पुलिस की लेपर्ड बाइक वहां से गुजरी तो यज्ञदत्त को पड़े देखा। इसके बाद एसपी ग्रामीण डॉ. इरज राजा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल यज्ञदत्त को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रीड की हड्डी में धंसी गोली, मंगलवार को होगी दूसरी सर्जरी.......... परिजनों के मुताबिक बदमाशों की गोली यज्ञदत्त अवस्थी की रीड की हड्डी में जाकर धस गई। सोमवार को एक सर्जरी की जा चुकी है जबकि मंगलवार को एक और सर्जरी होनी है। फिलहाल यज्ञदत्त की हालत नाजुक बनी हुई है जिसके चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है। गोली लगी हालत में मिलने के चलते मसूरी पुलिस ने ससुर श्याम त्रिपाठी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि घटना के जल्द खुलासा कर बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed