फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मकान निर्माण का ठेका देकर 13 लाख हड़पने का आरोप

मकान निर्माण का ठेका देकर 13 लाख हड़पने का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के शांति नगर में रहने वाले राजमिस्त्री बिशन सिंह ने कोर्ट के आदेश पर डूंडाहेड़ा निवासी राजवीर त्यागी पर 13 लाख रुपए हड़पने का मामला दर्ज कराया है। बिशन सिंह का कहना है कि मार्च 2019 में राजवीर त्यागी ने अपने 330 वर्ग गज के प्लॉट के निर्माण का ठेका उन्हें दिया था निर्माण का ठेका साढ़े 32 लाख रुपए में तय हुआ। इसके बाद अतिरिक्त निर्माण का सौदा भी 10 लाख 51 हजार में तय हुआ। पीड़ित राजमिस्त्री का कहना है कि राजवीर त्यागी ने उसे सिर्फ 30 लाख रुपये का भुगतान किया और 13 लाख रुपए नहीं दिए। उसने तगादा किया तो आरोपी और उसके बेटे ने मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पत्नी बीच बचाव में आई तो उसके साथ भी अभद्रता की। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed