{"_id":"5fc7a5b98ebc3e9b9b455de4","slug":"ghaziabad1606919609","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़े के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पति से झगड़े के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विजयनगर सेक्टर-9 में हुई घटना, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
- मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का दर्ज किया केस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विजयनगर सेक्टर-9 के बी-ब्लॉक में रहने वाली गीता सागर पति से झगड़ा होने के बाद मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार सुबह हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। घटनास्थल के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।.............
विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान ने बताया कि गीता सागर का मंगलवार को पति लोकेश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद गीता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद लोकेश ने अनहोनी की आशंका जताते हुए दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की, लेकिन गीता ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। इसके बाद लोकेश ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुला लिया, जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो गीता फंदे पर लटकी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी।
हत्या का केस दर्ज कराने को परिजनों ने किया हंगामा.............
मामले की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन बुधवार सुबह थाने पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वहीं, एसएचओ का कहना है कि गीता का पति लोकेश ही उसे अस्पताल ले गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके की स्थिति को देखते हुए लोकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन