फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दवा विक्रेताओं को रखना होगा मरीजों का रिकार्ड

दवा विक्रेताओं को रखना होगा मरीजों का रिकार्ड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
दवा विक्रेताओं को रखना होगा मरीजों का रिकार्ड
विज्ञापन
- खांसी, जुकाम, बुखार और सांस की दवा लेने वालों का एकत्रित होगा डाटा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अब दवा विक्रेताओं को भी मरीजों का रिकार्ड एकत्रित करना होगा। इस संबंध में जिला प्रशासन से निर्देश जारी किए गए है। खांसी, जुकाम, बुखार और सांस में तकलीफ की दवा लेने आने वालों की डिटेल दवा विक्रेताओं को लेनी होगी।
जिला प्रशासन ने जनपद के सभी दवा व्यापारियों को खांसी, जुकाम, बुखार एवं सांस लेने में परेशानी की दवाइयां लेने वाले मरीजों का एक निश्चित प्रारूप पर मोबाइल नंबर, नाम और निवास स्थान का पता लिखकर रखना होगा। इसके बाद व्हाट्सएप द्वारा यह जानकारी जिला प्रशासन को प्रतिदिन भेजी जाएगी। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी और महामंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सभी दवा विक्रेताओं को जिला प्रशासन के निर्देशों से अवगत कराया गया है। कोरोना की रोकथाम के लिए जनभागीदारी में सभी फुटकर दवा व्यापारी प्रशासन का सहयोग करेंगे ताकि संक्रमित व्यक्ति की समय रहते हुए पहचान कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। निर्देशानुसार प्रतिदिन प्रशासन को इसकी सूचना अनिवार्य तौर पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed