फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संदीप के दम पर टीएनएम ने बड़ा लक्ष्य देकर हासिल की जीत

संदीप के दम पर टीएनएम ने बड़ा लक्ष्य देकर हासिल की जीत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
संदीप के दम पर टीएनएम ने बड़ा लक्ष्य देकर हासिल की जीत
विज्ञापन
- मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी संदीप को मिली माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। मोहन मिकिंस मैदान पर मंगलवार को टीएनएम ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ प्रसाद को 262 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर टीएनएम ने संदीप तोमर की (132) रनों की पारी के दम पर 40 ओवर में 384 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में क्रिकेट एकेडमी ऑफ प्रसाद 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। संदीप तोमर को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। 
   टीएनएम से संदीप तोमर ने शानदार ओपनिंग कर 132 बनाए। दूसरे छोर से अंचित यादव 88 रन, समीर रिजवी के बल्ले से 86 रन निकले। वहीं नितिन ने 30 रन बनाए। करूणेश राय ने नाबाद 17 रन और सत्यम 9 रन पर नाबाद लौटे।40 ओवर में टीम ने 384 रन बनाए। गेंदबाज पुष्पेंद्र ने दो विकेट लीं। जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ प्रसाद की टीम 36 ओवर में 122 रन बनाकर  आउट हो गई। टीम से साहिल  सिंह ने सर्वाधिक 40 रन और अम्बा ने 17 रन बनाए। गेंदबाज तुस्य ने 20 रन देकर चार विकेट ली। टीएनएम ने इस मुकाबले को 262 रन से जीत लिया। 
विज्ञापन
----------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed