फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोरोना से बचाव के लिए उद्योगों में सख्त होंगे उपाय

कोरोना से बचाव के लिए उद्योगों में सख्त होंगे उपाय

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए उद्योगों में सख्त होंगे उपाय
विज्ञापन
- जिला उद्योग केंद्र ने औद्योगिक संगठनों को जारी किया पत्र - जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से होना पालन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद औद्योगिक क्षेत्रों में भी इससे बचाव के उपाय सख्त होंगे। प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद जिला उद्योग केंद्र ने सभी औद्योगिक संगठनों को पत्र जारी किया है। कोरोना से बचाव के लिए उद्यमियों को प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा।
उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र बीरेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली में गाजियाबाद की अपेक्षा कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में बचाव के लिए निर्देश जारी किए थे। इस संबंध में सभी औद्योगिक क्षेत्रों को पत्र जारी किया जा चुका है। सभी औद्योगिक संगठनों से सहयोग की अपेक्षा विभाग ने की है। उद्योगों में कोरोना हेल्पडेस्क को अनिवार्य रूप पर स्थापित कराया जा रहा है। इसके अलावा उद्यम स्थल पर बिना मास्क के एंट्री नहीं दिए जाने के लिए भी कहा गया है। विभाग की ओर से जारी पत्र में कार्यस्थल का दो बार सैनिटाइजेशन, कर्मचारियों और श्रमिकों के हाथ धोने की व्यवस्था, उद्यम स्थल पर सामान्य उपयोग की जगह का नियमित सैनिटाइजेशन, मुख्य सड़क पर प्रचार प्रसार, उद्योग के बाहर नो मास्क, नो एंट्री का पोस्टर बैनर लगाना होगा। औद्योगिक संगठनों को अपने-अपने क्षेत्रों में मास्क आदि का वितरण भी करना होगा। उन्होंने बताया कि सभी निर्देशों की समय-समय पर जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed