फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सराफ हत्याकांड: 48 घंटे बाद भी हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग

सराफ हत्याकांड: 48 घंटे बाद भी हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
नरौरा। नगर के मुख्य बाजार में सरेशाम दुकान में घुस कर तीन बदमाशों द्वारा सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की सनसनी खेज वारदात के 48 घंटे बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मृतक व्यापारी के घर व्यापारी नेताओं व शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।  नगर के व्यापारियों में घटना को लेकर दहशत है। व्यापारी नेता व्यापारियों की सुरक्षा के समुचित इंतजाम किए जाने के साथ ही हत्याकांड के शीघ्र खुलाशे की मांग कर रहे हैं। मुख्य बाजार में दूसरे दिन भी पुलिस और पीएसी के जवान जगह जगह तैनात रहे।
विज्ञापन
नगर के मुख्य बाजार में हिमांशु ज्वेलर्स के नाम से रोहताश वर्मा का सराफा कारोबार था। रविवार की सांय करीब साढ़े सात बजे भीड़ भाड़ वाले बाजार में दुकान में घुसकर बदमाशों ने रोहताश वर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी और हथियार लहराते हुए भाग गए। घटना के बाद से नगर में दहशत का माहौल है। बदमाशों के दुस्साहस से व्यापारी भी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। नगर स्थित सराफ व्यवसायी के आवास पर व्यापारियों व शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को बाजार बंदी के बाद मंगलवार को नगर का बाजार खुला, लेकिन मुख्य बाजार सहित नगर में व्यापारी घटना को लेकर चर्चा करते नजर आए। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजा गुप्ता ने बताया कि मामले का शीघ्र खुलाशा एवं हत्यारों को दबोचे जाने तक व्यापारी शांत नहीं बैठेंगे। मुख्य बाजार में दूसरे दिन भी जगह जगह पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। वहीं, सीओ डिबाई वंदना शर्मा ने बताया कि पुलिस की कई टीमें मामले की गहनता से जांच में लगी हुई है। जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed