फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   राजस्व की राशि न जमा करने पर दो ग्राम सचिवों को आरसी जारी  

राजस्व की राशि न जमा करने पर दो ग्राम सचिवों को आरसी जारी  

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बिना शौचालय बनाए ही राशि निकालने और जांच में यह बात साबित होने के बाद राशि को वापस नहीं करने पर दो ग्राम सचिवों को आरसी जारी की गई है। इन दोनों सचिवों को पहले भी राशि जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं, दोनों गांवों के ग्राम प्रधानों ने अपने हिस्से की राशि जमा करवा दी है।
विज्ञापन
जिला पंचायती राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि गांव धमेड़ा नारा में ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव ने दो शौचालय न बनवाकर 24 हजार रुपये की राजस्व राशि ग्राम पंचायत के खाते से निकाल ली थी। इसका पता चलने पर प्रधान और सचिव को राशि जमा करने के आदेश जारी किए गए थे। ग्राम प्रधान ने अपने हिस्से की राशि जमा करवा दी थी, लेकिन सचिव ने राशि को जमा नहीं करवाया। इसी तरह गांव मोहम्मदपुर कलां में भी ग्राम प्रधान और सचिव ने शौचालय और गांव के विकास कार्यों की राशि निकाल ली थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग के आदेश पर ग्राम प्रधान ने राशि को जमा करवा दिया था। लेकिन ग्राम सचिव ने अपने हिस्से की अभी तक नोटिस जारी करने के बाद भी 19 हजार से अधिक की राशि नहीं जमा करवाई है। अब सीडीओ के आदेश पर दोनों सचिवों को राजस्व की राशि की रिकवरी के लिए आरसी जारी की गई है। यदि इसके बाद भी सचिव उक्त राशि को जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ आगामी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed