फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सो रही मां-बेटी पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

सो रही मां-बेटी पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। थाना क्षेत्र के मौहल्ला खिड़की में नकाबपोश बदमाशों ने घर में सो रही मां-बेटी पर सोमवार देर रात घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी शोर मचाने पर मौके पर लोगों को आता देखकर हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने मामले तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला खिड़की निवासी सरोज पत्नी स्वर्गीय चंद्रप्रकाश सोमवार देर रात को अपने घर में अपनी विवाहित बेटी मीनाक्षी और धेवती के साथ सो रही थीं। सरोज घर के आंगन में और मीनाक्षी अपनी बेटी के साथ कमरे के अंदर सो रही थीं। रात करीब एक बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर अंागन में सो रही सरोज से मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल पर मीनाक्षी कमरे से बाहर आई तो  बदमाशों ने उस पर भी वार किया। जिससे मीनाक्षी के गले में चोट आई है। मां-बेटी के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को मौके पर आता देख बदमाश घर का दरवाजा खोलकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सरोज हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, मीनाक्षी का प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया गया। दिल्ली से आकर पीडि़ता के बेटे पराग शर्मा ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अरूणा राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed