{"_id":"5fba5a808ebc3e9bfb488ac6","slug":"ghaziabad1606048384","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कोटा से 11 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्पोर्ट्स कोटा से 11 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
मिशन एडमिशन
- फोटो : Amar Ujala
सबहेडः सीसीएसयू यूनिवर्सिटी ने स्पोर्ट्स कोटा में सफल 124 विद्यार्थियों की लिस्ट की जारी
विज्ञापन
- गाजियाबाद में 11 विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स कोटा से मिलेगा प्रवेश, 24 से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सीसीएसयू के स्नातक कोर्सेज में स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले के लिए हुए ट्रायल में महानगर के 11 खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की है। स्पोर्ट्स ट्रायल में सफल विद्यार्थियों को अपनी लॉगइन आईडी से 23 नवंबर सोमवार तक ऑफरलेटर डाउनलोड कर कॉलेज में जमा कराने होंगे। स्पोर्ट्स कोटे के खिलाड़ियों की दाखिला प्रक्रिया 24 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी।
स्पोर्ट्स कोटा के लिए हुए ट्रायल में सफल खिलाड़ियों में एमएमएच कॉलेज में बीकॉम में बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति नैनवाल, एमएमएच कॉलेज में बीए में जूडो खिलाड़ी अमित कुमार, एमएमएच कॉलेज में बीकॉम में योग खिलाड़ी दिनेश, एमएमएच कॉलेज में बीए में हॉकी खिलाड़ी मोहित, एमएमएच कॉलेज में बीए में खो-खो खिलाड़ी गीता मेहता, एमएमएच कॉलेज में बीए में जूडो खिलाड़ी नितिन यादव, एमएमएच कॉलेज में बीए में वॉलीबॉल खिलाड़ी हिमांशु कुमार सिंह, एमएमएच कॉलेज में बीए में वॉलीबॉल खिलाड़ी अनु चौधरी, एसडी कॉलेज में बीए में तीरंदाजी खिलाड़ी शुएब, एमएमएच कॉलेज में बीकॉम में वॉलीबॉल खिलाड़ी अंकिता नेगी और एमएमएच कॉलेज में बीकॉम में योग खिलाड़ी कमलेश शामिल हैं।
-------------
विज्ञापन