{"_id":"5fb6721e8ebc3e9bf3042911","slug":"ghaziabad1605792286","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह 21 को मनाया जाएगा खुशहाल दिवस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हर माह 21 को मनाया जाएगा खुशहाल दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर माह 21 को मनाया जाएगा खुशहाल दिवस
विज्ञापन
- परिवार नियोजन के बारे में किया जाएगा जागरूक
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए अब हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। 21 को अवकाश होने पर अगले दिन यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन के बारे में दिशा-निर्देश जारी किया है।
सीएमओ डॉ एनके गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष पहली जनवरी के बाद प्रसव वाली वह महिलाएं जो हाई रिस्क प्रग्नेंसी (एचआरपी) के रूप में चिन्हित गयीं थीं, नव विवाहित दम्पति जिनका विवाह इस साल जनवरी के बाद हुआ है और वह योग्य दम्पति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं। आशा कार्यकर्ताओं की इस कार्यकम में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वह ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की लक्षित समूह की महिलाओं की लाइन लिस्टिंग करेंगी। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) का दिन यदि 21 तारीख को पड़ता है तो वह उस दिवस को परिवार नियोजन के साधनों पर केंद्रित करते हुए खुशहाल परिवार दिवस को बड़े पैमाने पर मनाएंगी। गृह भ्रमण के दौरान लक्षित समूह के उन दम्पति को चिन्हित करेंगी जो परिवार नियोजन के किसी साधन को नहीं अपना रहे हैं, उनकी काउंसिलिंग से लेकर बास्केट ऑफ च्वाइस में मौजूद साधनों से अवगत कराएंगी। इसके अलावा इन साधनों को अपनाने को लेकर कोई भ्रान्ति होगी तो उसे भी दूर करेंगी। सेवाओं की उपलब्धता, स्वीकार्यता व प्रोत्साहन राशि की जानकारी देते हुए साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगीं। इच्छुक दम्पति का प्री-रजिस्ट्रेशन भी करेंगी। आशा कार्यकर्ता खुशहाल परिवार दिवस पर लक्षित समूह की चिन्हित अधिकतम महिलाओं को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चलने के लिए प्रेरित करेंगी ताकि उनको और विस्तार से परिवार नियोजन साधनों के बारे में जानकारी मुहैया करायी जा सके। इस कार्य में सेंटर पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) भी आशा की मदद करेंगे।
----------
आशुतोष यादव
विज्ञापन