फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वसुंधरा की ग्रीन बेल्ट में स्वच्छता मिशन की उड़ रही धज्जियां

वसुंधरा की ग्रीन बेल्ट में स्वच्छता मिशन की उड़ रही धज्जियां

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा की ग्रीन बेल्ट में स्वच्छता मिशन की उड़ रही धज्जियां
विज्ञापन
- नगर निगम कर्मचारियों पर ध्यान न देने का आरोप  माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  वसुंधरा सेक्टर-15 की ग्रीन बेल्ट में स्वच्छता मिशन की जमकर धज्जियां उड़ रही है। इसमें स्थानीय लोगों की भी लापरवाही सामने आई है। राहगीर खाने और अन्य पदार्थ के पैकेट व कचरा ग्रीन बेल्ट में फेंककर हरियाली को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे ग्रीन बेल्ट में कचरे का ढेर हो गया है। आस-पास सोसायटी के लोगों को बदबू व गंदगी के झेलनी पड़ रही है। लोगों ने नगर निगम अधिकारियों ने सफाई कराने की मांग की है। 
शिखर एंकलेव में रहने वाले संदीप कुमार का कहना है कि दिवाली के दौरान स्ट्रीट वेंडरों ने ग्रीन बेल्ट पर कूड़े का ढेर लगा दिया है। जबकि नगर नगम कर्मचारियों ने पांच-छह दिन पहले ही ग्रीन बेल्ट की सफाई कराई थी। मगर कुछ लोगों की लापरवाही की वजह से गंदगी दोबारा फैलने लगी है। इस गंदगी से आस-पास रहने वाले निवासी परेशान हैं। आरोप है कि सड़क किनारे प्रतिदिन 40-50 स्ट्रीट वेंडर बैठकर रात में सामान फेंक देते हैं। इसकी शिकायत कई बार निगम में की गई। मगर कोई समाधान नहीं मिल रहा है। लोगों ने वसुंधरा जोन प्रभारी से कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराने की मांग की है। जिससे ग्रीन बेल्ट की हरियाली को फिर बढ़ावा मिल सके। 
विज्ञापन
--------------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed