{"_id":"5fb65bfe8ebc3e276d6bb91a","slug":"ghaziabad1605786622","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात होते ही औद्योगिक क्षेत्र में छा जाता है अंधेरा, नहीं दिखती पुलिस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रात होते ही औद्योगिक क्षेत्र में छा जाता है अंधेरा, नहीं दिखती पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। जिले में लगे उद्योगों ने गाजियाबाद का नाम देश भर में ऊंचा किया है, लेकिन सुविधाओं और सुरक्षा यहां राम भरोसे है। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के आनंद औद्योगिक क्षेत्र, राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र, हर्षा कंपाउंड और पाइप मार्केट में सड़क, स्ट्रीट लाइटें और पुलिस की सुरक्षा के इंतजाम तक नहीं हैं। रात होते ही यहां पर अंधेरा छा जाता है। सड़कें टूटी होने से हादसे होते हैं। पुलिस की गश्त नहीं होने से चोर फैक्टरियों को अपना निशाना बना रहे हैं। उद्यमी लगातार आवाज उठा रहे हैं। अधिकारियों की ओर से आश्वासन तो मिल जाता है लेकिन इसका कोई असर जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा है। जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। अमर उजाला की टीम ने पड़ताल कर इसकी हकीकत जानी।
१०.०० बजे रात राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र
साहिबाबाद थाना से चंद मीटर की दूरी पर राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र है। यहां की सड़कें खस्ता हाल हैं। स्ट्रीट लाइटें खंभों पर है नहींं। जहां पर लगी हैं वहा पर जलती नहीं हैं। इससे पूरी सड़क पर अंधेरा रहा। पुलिस की कोई गश्त तक नहीं मिली। अंधेरे में ही रात को कर्मचारी ड्यूटी आते जाते दिखे। पार्क के पास सड़क पर कूड़े का अंबार लगा हुआ था।
१०.१५ बजे पाइप मार्केट
गाजियाबाद के साहिबाबाद में स्थित पाइप मार्केट बड़ी पाइप मार्केटों में शुमार है। यहां पर सुविधाओं के नाम पर व्यापारियों, कारोबारियों को कुछ नहीं है। पाइप मार्केट में पूरी तरह से अंधेरा था। कुछ स्थान पर लाइटें दिखी तो वह जल नहीं रही थीं। सड़कें भी टूटी हुई थीं। सुरक्षा के नाम पर पुलिस की गश्त भी नहीं थी। कारोबारियों ने अपनी ओर से यहां पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए हुए हैं।
विज्ञापन
१०.३० बजे हर्षा कंपाउंड औद्योगिक क्षेत्र
साहिबाबाद थाना क्षेत्र में ही मोहननगर पुलिस चौकी और हिंडन एयरफोर्स पुलिस चौकी के बीच में यह हर्षा कंपाउंड औद्योगिक क्षेत्र पड़ता है। यहां पर कई बड़ी फैक्टरियां हैं। यहां पर भी सड़कों पर अंधेरा था। पुलिस की कोई गश्त नहीं थी। जबकि हाल ही में यहां पर कई फैक्टरियों में चोरी की वारदात हो चुकी हैं। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए। करहेड़ा रोड पर आईटीएस कालेज को जाने वाले रोड की भी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी थी।
१०.४५ बजे आनंद औद्योगिक क्षेत्र
मोहननगर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर आनंद औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर कई बड़ी फैक्टरियां और गोदाम हैं। यहां पर रात होते ही अंधेरा छा जाता है। टूटी सड़कों से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है। खंभों पर स्ट्रीट लाइटें तक नहीं हैं। बारिश में जलभरा होने से यहां निकला दुर्भर हो जाता है। दिन दहाड़े यहां पर लूट और चोरी की वारदातों होने के बाद सुरक्षा राम भरोसे है।
क्या कहते हैं उद्यमी
- काफी समय से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे रात होते ही अंधेरा होने से काफी परेशानी हो रही है। नगर निगम में शिकायत की है। कोरोना काल में फैक्टरियां बंद थीं। अब खुली हैं तो चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे उद्यमी पर दोहरी मार पड़ रही है। पुलिस के अधिकारियों से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई तो आश्चासन मिला है। राजू पांचाल, अध्यक्ष आनंद औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन।
-पाइप मार्केट में सुरक्षा के लिए खुद ही सुरक्षा कर्मी लगाए हुए हैं। पुलिस की ओर से कोई गश्त नहीं की जा रही है। सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं है। स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से रात को पूरी मार्केट में अंधेरा हो जाता है। सड़कें टूटी हुई हैं। कई बार मांग की गई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इससे जितना होता है व्यापारी और कारोबारी अपनी ओर से कराने को मजबूर हैं। आरएन बंसल, चेयरमैन, पाइप मार्केट एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन