फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मॉर्निंग फोटो शूट करके लौट रहे दोस्तों को वर्दीधारी बदमाशों ने लूटा

मॉर्निंग फोटो शूट करके लौट रहे दोस्तों को वर्दीधारी बदमाशों ने लूटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
- साहिबाबाद थानाक्षेत्र स्थित एलिवेटेड रोड पर दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन
- यू-ट्यूबर से कार और उसके दोस्तों से सोने की चेन व पर्स लूटकर फरार हुए बदमाश माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। दो बाइकों पर पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने बृहस्पतिवार तड़के इंदिरापुरम निवासी यू-ट्यूबर शरद खन्ना व उसके दोस्तों से कार, सोने की चेन व पर्स लूट लिए। घटना सुबह करीब 5 बजे साहिबाबाद थानाक्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर हुई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए घंटों कांबिंग की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं लग सका। केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।..................... इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-2 स्थित नियोज कॉटेज गार्डन निवासी प्रदीप खन्ना एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं। उनका बेटा शरद खन्ना यू-ट्यूबर व वीडियो मेकर है। शरद खन्ना बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे अपने दोस्तों प्रियांश गुप्ता, शौर्य चोपड़ा व एक अन्य के साथ अपनी स्विफ्ट कार लेकर मॉर्निंग फोटो शूट के लिए निकला था। सुबह करीब 5 बजे चारों वापस एलीवेटेड रोड से इंदिरापुरम की तरफ वापस लौट रहे थे। साहिबाबाद थाने की हिंडन चौकी क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर दो बाइकों पर पुलिस की वर्दी में आए चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। शरद और उसके दोस्तों ने बदमाशों को पुलिसकर्मी समझा। लेकिन वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक बदमाश ने शौर्य के दोस्त प्रियांश से सोने की चेन लूट ली और फिर कार की चाबी मांगने लगे। शरद ने चाबी देने से इन्कार किया तो बदमाशों ने उस पर पिस्टल तानते हुए गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद शरद ने कार की चाबी दे दी।
विज्ञापन
गोली मारने की धमकी देकर चारों को नचे उतारा और कार लूटकर भाग गए.............. बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर शरद और उसके दोस्तों को गाड़ी से बाहर निकाला और फिर सभी से पर्स लूटकर कार के साथ फरार हो गए। बदमाश चारों दोस्तों में से किसी का मोबाइल नहीं ले गए। इसके बाद शरद ने पुलिस व अपने परिजनों को सूचना दी। साहिबाबाद पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद बदमाशों की तलाश में काबिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चोरी लिख रही थी, अफसरों के दखल पर दर्ज हुआ लूट का केस............... सुबह-सवेरे हुई सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस मामले को दबाने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने घंटों तक पीडि़त पक्ष पर लूट की बजाय चोरी की रिपोर्ट लिखाने का दबाव बनाया। अपने जानकारों से फोन कराकर आपसदारी की दलील भी दी। लेकिन जैसे ही मामला पुलिस के आला अधिकारियों की संज्ञान में आया तो उन्होंने लूट का केस दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके बाद साहिबाबाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया।
गुड मॉर्निंग गैंग की तर्ज पर बदमाशों ने की वारदात............... बता दें कि बीते दिनों गुड मॉर्निंग गैंग के बदमाशों ने कई थानाक्षेत्रों में वारदात कर पुलिस की नींद उड़ाई थी। बदमाशों ने मॉर्निंग वाक पर निकलने वाले लोगों को निशाना बनाते हुए सोने की चेन व कड़े लूटे थे। विजयनगर, नगर कोतवाली, साहिबाबाद, कौशांबी और कविनगर थानाक्षेत्र में वारदात करने के बाद गैंग शांत हो गया था। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह वर्दीधारों बदमाशों ने गुड मॉर्निंग गैंग की तर्ज पर वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस को संभावना है कि उक्त बदमाश भी गुड मॉर्निंग गैंग के हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed