फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कपड़े सुखाने गई महिला से पड़ोसी ने की छेड़छाड़

कपड़े सुखाने गई महिला से पड़ोसी ने की छेड़छाड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक महिला ने पड़ोसी पर छेेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। इस दौरान पड़ोसी ने वारदात की। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह छत पर सुबह ११ बजे से १२ बजे के बीच में कपड़े सुखाने गई थीं। इसी दौरान पड़ोसी वहां पहले से घात लगाए बैठा था। उसने उनके साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की। विरोध करने पर गाली गलौज की। पीडि़ता का आरोप है जैसे तैसे वह वहां से भागी और पति को मामले की जानकारी दी। पीडि़ता की ओर से इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed