फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   देशी दीयों की रोशनी और जरूरतमंद लोगों की खुशियां बढ़ाकर मनेगी दिवाली

देशी दीयों की रोशनी और जरूरतमंद लोगों की खुशियां बढ़ाकर मनेगी दिवाली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
देशी दीयों की रोशनी और जरूरतमंद लोगों की खुशियां बढ़ाकर मनेगी दिवाली
विज्ञापन
- हाईराइज सोसायटी के लोगों ने पटाखों से किया इंकार - एओए फेडरेशन के संरक्षक ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से की अपील  माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  प्रदूषण कम करने के लिए एनजीटी द्वारा पटाखों पर लगाए गए बैन की सोसायटियों में सराहना हो रही है। टीएचए की हाईराइज सोसायटी में एओए ने नियमों का सख्त पालन कराने के लिए सर्कुलर भी जारी कर दिया है। ऐसे में लोगों ने इस बार दिवाली पटाखों से अलग जरूरतमंद और अपनों के साथ मनाने की प्लानिंग की है। वसुंधरा की सोसायटियों में लोगों ने दिवाली की शाम गार्डन या लॉन में इकट्ठा होने की योजना भी रद्द कर दी है। सभी को अपने घर में ही खुशियों के साथ दिवाली मनाने की अपील की जा रही है।  पटाखों से बुजुर्ग और बच्चों के लिए बढ़ जाएगा खतरा ः एओए फेडरेशन के संरक्षक आलोक कुमार का कहना है कि प्रदूषण का कहर पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। बेहद गंभीर स्थिति होने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐसे में एओए फेडरेशन के साथ इंदिरापुरम और राजनगर एक्सटेंशन से जुड़ी करीब 65 सोसायटियों के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपनी सोसायटियों में बिना पटाखों के दिवाली का त्योहार मनाएं। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा है कि कोरोना काल में लोगों के काम-कारोबार छूटने की वजह से आर्थिक स्थिति बेकार हो गई है। इस दिवाली उन सभी जरुरतमंदों की मदद कर त्योहार पर खुशियों को बढ़ाने का काम किया जाए। 
विज्ञापन
सोसायटी में इकट्ठा नहीं होंगे इस बार लोग ः गार्डेनिया ग्लैमर सोसायटी में प्रतिवर्ष लोग पटाखे जलाने के लिए लॉन या मैदान में एकत्रित होते थे। इस बार योजना को रद्द कर लोगों से अपने घरों में ही दिवाली मनाने की अपील की है। इसके लिए सोसायटी में एनजीटी के आदेश को भी सभी के पास तक पहुंचा दिया है। सभी लोग काफी ने इस पर सहमति दी है। बलराम त्यागी, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखों से लोगों ने खींचे पीछे हाथ ः आम्रपाली विलेज सोसायटी के अधिकांश लोगों ने पटाखों फोड़ने से इंकार किया है। एनजीटी के आदेश आने के बाद सभी से सोशल ग्रुप पर राय ली गई थी। जिसमें सभी से एकमत से पटाखें ना जलाने का निर्णय लिया। इसके लिए लोग गोबर और मिट्टी से बने दीये बनाकर सोसायटी में घर को रोशन करेंगे। दीपक कुमार, इंदिरापुरम
जरुरतमंदों के साथ मनेगी दिवाली ः हम सभी लोगों ने योजना तैयार की है कि सोसायटी के मैनेजमेंट को दिवाली गिफ्ट देने के बाद बाहर के जरूरतमंद लोगों के बीच मिठाई बांटी जाएगी। इससे उनकी खुशियों को बढ़ाने का मकसद रहेगा। एनजीटी के आदेश को भी व्हाट्सएप ग्रुप में भेज कर सभी को अवगत करा दिया है। अमरीश कुमार गर्ग, इंदिरापुरम
पटाखे बैन का सख्ती से होगा पालन ः सेवियर पार्क में लोगों के साथ बैठक कर निर्णय लिया है कि सामाजिक दायित्व निभाते हुए पटाखे नहीं फोड़ेंगे। इसके लिए लोगों ने एकमत से सहमति दी है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को पटाखे जलाने की वजह से कोई दिक्कत ना हो। आस-पास में स्लम एरिये के बच्चों को मिठाई बांटकर उन्हें इस बार मास्क पहनाकर कोरोना संक्रमण के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। अजय ओझा, मोहन नगर -------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed