फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एचटी लाइन टूटकर खोखे पर गिरी, बुजुर्ग जिंदा जला, धेवते समेत दो झुलसे

एचटी लाइन टूटकर खोखे पर गिरी, बुजुर्ग जिंदा जला, धेवते समेत दो झुलसे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित.......
विज्ञापन
- लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में हुआ दर्दनाक हादसा, झुलसे लोगों की हालत नाजुक - बिजली निगम की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा संवाद न्यूज एजेंसी लोनी। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में बुधवार दोपहर फाल्ट के बाद ट्रांसफार्मर फट गया और हाईटेंशन लाइन टूटकर खोखे पर गिर गई। इस दौरान खोखे में आग लग गई, जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग विजय कांत झा की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उनके धेवते राजू (18) व खोखे के पास जूते गांठने का काम करने वाले अनिल बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और झुलसे लोगों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रुप से झुलसे दोनों लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बिजली निगम की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।................. लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कालोनी में विजय कांत झा परिवार समेत रहते थे। वह कालोनी में लगे पंप सेट के आपरेटर थे। साथ ही पंप सेट के पास करीब 20 वर्षों से पान-बीड़ी का खोखा चलाते थे। इनके पास अनिल निवासी नाईपुरा कालोनी भी जूते गांठने का काम करते थे। विजय कांत झा का धेवता राजू भी अपने नाना के खोखे पर आकर बैठ जाता था। बुधवार को तीनों लोग खोखे पर थे। दोपहर के समय पंप सेट के पास खंभे पर रखे ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। इस दौरान हाईटेंशन लाइन तार टूट कर खोखे पर गिर गया। करंट लगने से वहां आग लग गई। आग की लपटों में घिरे विजय कांत जिंदा जल गए, जबकि राजू और अनिल भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।................
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति बंद कराने को करनी पड़ी मशक्कत.............. हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े। उन्होंने विद्युत सब स्टेशन पर लाइन कटवाने के लिए फोन किया लेकिन फोन नहीं मिला। मौके पर पहुंचे स्थानीय सभासद कृष्ण बंसल ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन पर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। लाइट कटने के बाद लोगों ने बुजुर्ग पर रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसनें गंभीर रूप से झुलसे राजू और अनिल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ लोनी अतुल कुमार सोनकर मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल............... परिजनों के मुताबिक विजय कांत झा कई वर्षों से कॉलोनी में रहते थे। इनके तीन बेटे हैं, जो नौकरी करते हैं। उनका धेवता राजू भी कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रहता है। राजू माता की चौकी और जागरणों में काम करता है। नाईपुरा कालोनी में हादसे के बाद कुछ लोग राजू और विजय के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को हादसे के बारे में जानकारी दी। आनन फानन परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने बिजली निगम की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया।
वर्जन............. फाल्ट के चलते ट्रांसफार्मर फट गया। जिससे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। गर्म तेल गिरने से आग लगी है। बुजुर्ग की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
- यादवेंद्र सिंह, एक्सईएन वर्जन............. घटना का मौका-मुआयना किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजू की हालत गंभीर है, जबकि अनिल ज्यादा नहीं झुलसा है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - अतुल कुमार सोनकर, सीओ लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed