{"_id":"5fabec238ebc3e9bbe71403a","slug":"ghaziabad1605102627","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 घंटे में किशोर को बरामद कर पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
17 घंटे में किशोर को बरामद कर पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां
विज्ञापन
लापता किशोर को बरामद कर मसूरी पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित...…......
विज्ञापन
विज्ञापन
- मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर घर से स्कूटी लेकर चला गया था किशोर
- ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान दोस्त बने बिजनौर निवासी लड़के के पास पहुंच गया
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर मसूरी क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोर स्कूटी लेकर घर से चला गया। मसूरी थानाक्षेत्र के आकाशनगर इद्रगढ़ी से 10 अक्टूबर की सुबह लापता हुए संदीप कुमार को 17 घंटे में बिजनौर से बरामद कर पुलिस ने परिजनों की खुशियां लौटा दीं। पुलिस के मुताबिक किशोर नाराज होकर ऑनलाइन गेम के दौरान दोस्त बने लड़के के पास बिजनौर चला गया था। संदीप के परिजनों ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें दिवाली का तोहफा दिया है।........................
मसूरी एसएचओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि गत 10 अक्टूबर को पूनम पत्नी अरविंद ने बेटे संदीप के लापता होने के संबंध में पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि संदीप सुबह के वक्त स्कूटी और मोबाइल लेकर घर से निकला और वापस नहीं लौटा। अनहोनी घटना का अंदेशा जताते हुए परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने किशोर की बरामदगी के लिए चार टीमों का गठन किया था। एसएचओ ने बताया कि रिश्तेदारों, दोस्तों से पूछताछ के अलावा सभी संभावित स्थानों पर तलाश की गई। साथ ही मोबाइल की सीडीआर और लोकेशन भी निकाली गई। अंतिम कॉल की लोकेशन बिजनौर में ट्रेस हुई। जिसके बाद पुलिस की एक टीम बिजनौर चली गई।
किशोर को है मोबाइल पर गेम खेलने का शौक..................
एसएचओ ने बताया कि परिजनों के मुताबिक संदीप को मोबाइल पर गेम खेलने का शौक है। मना करने पर भी उसकी यह लत नहीं छूटी। परिजनों से मिली इस जानकारी से पुलिस को मदद मिली। संदीप ने आखिरी कॉल बिजनौर निवासी सुशांत को की थी। सुशांत ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान ही संदीप का दोस्त बना था। पुलिस टीम ने सुशांत के घर से संदीप को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन