फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'पक्ष में गवाही दे दे, नहीं तो परिवार समेत मारा जाएगा'

'पक्ष में गवाही दे दे, नहीं तो परिवार समेत मारा जाएगा'

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
- बीते साल 23 दिसंबर को हुए बहुचर्चित मनीष यादव हत्याकांड के आरोपियो ने वादी को धमकाया
विज्ञापन
- जेल में बंद दो आरोपियों समेत सात नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। 23 दिसंबर 2019 को नगर कोतवाली क्षेत्र में हुए मनीष यादव हत्याकांड के आरोपियों द्वारा केस के वादी आशीष यादव को धमकी देने का मामला सामने आया है। केस के वादी व मनीष यादव के भाई आशीष यादव का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर अपने पक्ष में गवाही देने की बात कही। ऐसा न करने पर उन्हें परिवार समेत मौत के घाट उतारने की धमकी दी। पीडि़त की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने जेल में बंद दो आरोपियों समेत सात नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।.…............ लालकुआं के कृष्णा विहार निवासी आशीष यादव का कहना है कि गत 22 अक्टूबर की सुबह 9 बजे वह अपने बेटे को देखने के लिए अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही वह लालकुआं की तरफ बढ़े तो उनकी कार के आगे एक काली स्कॉर्पियो आकर रूकी। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक फॉच्र्यूनर कार उनकी गाड़ी के पीछे लग गई। इतने में ही शाहपुर बम्हैटा निवासी प्रिंस यादव, उसका पिता कालूराम यादव, विनोद यादव, बिट्टू यादव असलहा लेकर काली स्कॉर्पियों से उतरे और उन्हें घेर लिया। उक्त लोगों ने उन्हें धमकी देते हुए कहने लगे कि पिता व भाई की तरह तू भी मरना चाहता है क्या। केस की पैरवी बहुंत हो गई। अब कोर्ट में पैरवी की या उनके पक्ष में गवाही नहीं दी तो उन्हें परिवार समेत मौत के घाट उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन
चुपचाप गाजियाबाद छोड़़कर चला जा............... आशीष यादव के मुताबिक आरोपियों ने कहा कि चुपचाप गाजियाबाद छोड़कर चला जा, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा। आशीष के मुताबिक उनके सुरक्षाकर्मी ने उन्हें बचाते हुए गाड़ी में बैठकर पुलिस सहायता के लिए फोन मिलाया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। आशीष का कहना है कि उक्त लोग उनके पिता व भाई की हत्या कर चुके हैं। सुनील यादव, यशदेव यादव, रम्मन यादव, प्रिंस यादव, कालूराम यादव, विनोद यादव व विभू यादव हत्यारोपी हैं और उनके परिवार पर अपने हक में गवाही देने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कविनगर थाने में लिखित व मौखिक शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कविनगर एसएचओ नागेंद्र चौबे का कहना है कि सात लोगों को नामजद कर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुनील यादव और यशदेव यादव अभी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed