{"_id":"5fabe4f98ebc3e9b9575e58c","slug":"ghaziabad1605100793","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर हत्या की धमकी, तीन नामजद व अज्ञात कॉलर पर केस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फोन पर हत्या की धमकी, तीन नामजद व अज्ञात कॉलर पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- संपत्ति विवाद में मुकदमे के विपक्षियों द्वारा धमकी दिलवाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
- एसएसपी के आदेश पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। गोविंदपुरम की पंचशील प्राइमरोज सोसायटी में रहने वाले कुलदीप शर्मा ने मोबाइल पर हत्या की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवादित प्रॉपर्टी पर नोटिस चस्पा करने पर उन्हें धमकी दी गई। उन्होंने केट में चल रहे केस के विपक्षियों पर धमकी दिलवाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।.…............
कुलदीप शर्मा का कहना है कि गत 31 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने गाली-गलौच करते हुए उनके द्वारा नोटिस चस्पा करने के संबंध में बात की। उसने कहा कि अगर दोबारा नोटिस चस्पा करने की कोशिश की तो अंजाम बुरा होगा। कुलदीप शर्मा का कहना है कि गोविंदपुरम के कृष्णा गार्डन स्थित पांच मंजिला इमारत पर विवाद चल रहा है, जिसके संबंध में कई केस कोर्ट में विचाराधीन हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कॉल करने वाला व्यक्ति उक्त बिल्डिंग को साजिश के तहत बेचकर अनजान व्यक्ति को बेचना चाहता है। पीडि़त का कहना है कि उक्त संपत्ति पर उनका विवाद अनिल गुप्ता निवासी नीतिखंड इंदिरापुरम, अरविंद गुप्ता निवासी पटेल नगर व दीपांशु सक्सेना निवासी कृष्णा गार्डन गोविंदपुरम से चल रहा है। उक्त लोगों ने अपने किसी साथी या आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से उन्हें धमकी दिलाई है। पीडि़त ने कॉल रिकॉर्डिंग के साथ एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। एसएचओ नागेंद्र चौबे का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर तीन नामजद व अज्ञात कॉलर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन