{"_id":"5fabe4ee8ebc3e1a242d333e","slug":"ghaziabad1605100782","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा का भाई पीटा, घर पर पत्थर फेंके","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा का भाई पीटा, घर पर पत्थर फेंके
विज्ञापन
- शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में कोचिंग आने-जाने के दौरान छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर छात्रा के भाई के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, छात्रा के घर पर आकर पत्थर भी फेंके। शिकायत मिलने पर विजयनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।............
जानकारी के मुताबिक विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ग्रेजुएशन की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक कोचिंग आते-जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता है। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी तो उसने आरोपी युवक को नसीहत दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी व उसके साथी ने छात्रा के भाई के साथ मारपीट कर दी और फिर घर पर आकर ईंट-पत्थर फेंके। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन पीडि़त पक्ष अब आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन