फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खुलने लगे रोजगार के रास्ते, युवाओं के लिए आए नए अवसर

खुलने लगे रोजगार के रास्ते, युवाओं के लिए आए नए अवसर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
खुलने लगे रोजगार के रास्ते, युवाओं के लिए आए नए अवसर
डॉ. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः एकेटीयू की तेज हुई प्लेसमेंट ड्राइव, अगस्त से अक्टूबर तक करीब 3000 युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
- अक्टूबर में हुई प्लेसमेंट ड्राइव के आने लगे नतीजे, कई नामी कंपनियों में मिली नौकरी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना काल में मंदी के बादल छंटने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने लगे हैं। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के फाइनल सेमेस्टर परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर लगातार प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित हो रही हैं। सितंबर से अक्टूबर माह के बीच आयोजित हुई एक दर्जन से अधिक प्लेसमेंट ड्राइव में करीब 3000 युवाओं को नौकरी मिली है। वहीं, अक्टूबर हुई में कई प्लेसमेंट ड्राइव के नतीजे इस हफ्ते आने शुरू हो गए हैं। दूसरी ओर पूर्व में कोरोना के चलते सैकड़ों विद्यार्थियों के ऑफर लेटर फंस गए थे। कंपनियों ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर देना शुरू कर दिया। कोरोना काल के बाद एकेटीयू का यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफ़ेस सेल सक्रिय हो गया है। सेल की ओर से नियमित तौर पर विद्यार्थियों के साक्षात्कार कराए जा रहे हैं। साक्षात्कार के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को ऑफर लेटर दिलवाए गए हैं। विश्वविद्यालय के मुताबिक करीब 850 विद्यार्थियों को इस बीच ऑफर लेटर मिले। साथ ही बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क के सहित 450 विद्यार्थियों को कोरोना काल में नौकरी हासिल हुई है। ऐसे में बीते चार-पांच माह से ऑफर लेटर और रोजगार मिलने का इंतजार कर रहे सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
---------------- पेटीएम, एमजोन सहित नामी कंपनियों में नौकरी के अवसर: एकेटीयू की ओर से फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट आने के बाद देश भर की नामी कंपनियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि देश विदेश की तमाम नामी कंपनियां साक्षात्कार के लिए आगे आई हैं। अमेजॉन कंपनी ने बीते माह साक्षात्कार का परिणाम घोषित किया। पेटीएम कंपनी में ईडीसी सेल्स और क्यूआर सेल्स पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीटेक फाइनल ईयर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी इस में भाग ले सकते हैं। कंपनी की ओर से 3.31 से 4.07 लाख तक सालाना वेतन ऑफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
------------------ कई प्लेसमेंट ड्राइव के इस सप्ताह आए नतीजेः एकेटीयू की ओर से बीटेक सीएस, ईसी और आईटी के साथ एमसीए व एमटेक के विद्यार्थियों के लिए कई प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कराया जा रहा है। बीते माह कंपनी क्रिएशन इंफोविज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बीटेक सीएस, आईटी, बीसीए, एमटेक व एमसीए विद्यार्थियों के लिए पीएचपी डेवलपर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। कंपनी कॉमहार्ड टेक्नोलॉजी की ओर से कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित हुई। कंपनी वाइटहेड्स जूनियर की ओर से ऑनलाइन कोडिंग टीचर के पद पर चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इन्नोवेटिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बीटेक सीएस-आईटी के विद्यार्थियों के लिए एंड्राइड डेवलपर पद के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया हुई है। वहीं करीब आधा दर्जन कंपनियों की प्लेसमेंट ड्राइव के नतीजे इस सप्ताह आए हैं।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed