{"_id":"5fabc6f78ebc3e9bdc31b345","slug":"ghaziabad1605093111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में जीडीए बनाएगा अहिंसाखंड-2 में टूटी सड़क का हिस्सा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जनवरी में जीडीए बनाएगा अहिंसाखंड-2 में टूटी सड़क का हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी में जीडीए बनाएगा अहिंसाखंड-2 में टूटी सड़क का हिस्सा
विज्ञापन
- 42 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण
- 27 नवंबर को जीडीए होगी टेक्नीकल बिड की प्रक्रिया पूरी
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
इंदिरापुरम के अहिंसाखंड-2 में दिल्ली पब्लिक स्कूल से आगे टूटी सड़क को बनाने के लिए जीडीए ने तैयारी शुरू कर दी है। करीब 42 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार की गई है। इसका टेंडर छोड़ने के लिए आगामी 27 नवंबर को जीडीए में टेक्नीकल बिड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दिसंबर माह में इसकी फाइनेंशियल बिड की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नए वर्ष में सड़क निर्माण किया जाएगा।
जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी ने बताया कि अहिंसाखंड-2 में डीपीएस के सामने करीब 30 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क निर्माण कराया गया था। मुख्य रोड से सड़क निर्माण होने के बाद आगे वाले हिस्से में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति हो जाती है। जिससे वहां जलभराव की दिक्कत बनी रहती है। टूटी सड़क से लोगों को धूल-मिट्टी उड़ने की भी परेशानी रहती है। इसके लिए गौर विलेरियो सोसायटी से तिराहे तक 42 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण की योजना तैयार की है। डीपीआर तैयार करने के बाद अब इसका टेंडर छोड़ा जाएगा। जबकि इस प्रक्रिया के लिए टेक्नीकल बिड और फाइनेंशियल बिड पर काम होगा। दिसंबर माह तक निजी कंपनी को टेंडर छोड़कर फिर जनवरी माह से सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क बनने के बाद इलाके की करीब 25 सोसायटियों में रहने वाले 20 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।
-----------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन