{"_id":"5fa94b888ebc3e9c0031e40e","slug":"ghaziabad1604930440","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल लेवल प्रोजेक्ट हेक्नोवेट में एसआरएम आंध्रप्रदेश की टीम बनी विजेता","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नेशनल लेवल प्रोजेक्ट हेक्नोवेट में एसआरएम आंध्रप्रदेश की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः ऑनलाइन तकनीकी प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थियों ने दिखाया होना
विज्ञापन
- एबीएसआईटी की टीम ने दूसरा और लक्ष्मी देवी इंस्टीट्यूट ने तीसरा स्थान हासिल किया
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित एबीईएसआईटी इंस्टिट्यूट में तीन दिवसीय नेशनल लेवल प्रोजेक्ट हेक्नोवेट 2.0 प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से स्मार्ट एंड यूनिक न्यूज़ प्लेटफार्म विकसित करने वाली एसआरएम यूनिवर्सिटी आंध्रप्रदेश की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान आईटी तकनीक के माध्यम से पेशेंट मॉनिटरिंग सिस्टम मॉडल बनाने वाले रित्विक भारद्वाज और आराध्या जैन की टीम ने द्वितीय स्थान पाया। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान ब्लड डोनेशन मैनेजमेंट पोर्टल विकसित करने वाले लक्ष्मी देवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी की टीम ने हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। क्विज को प्रतियोगिता में श्रेया पुनीता ने प्रथम व अजीत चंदेल ने द्वितीय और क्विज बेसिक में आदित्य पांडेय ने प्रथम और देव मल्होत्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में संस्थान के सलाहकार प्रो. विपिन गर्ग और निदेशक प्रो. एमके झा ने आधुनिक युग में तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला।
---------------------