फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संस्था ने बच्चों को मिठाई और कपड़े बांटकर मनाई दिवाली

संस्था ने बच्चों को मिठाई और कपड़े बांटकर मनाई दिवाली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
संस्था ने बच्चों को मिठाई और कपड़े बांटकर मनाई दिवाली
विज्ञापन
- कौटिल्य शिक्षा केंद्र में झुग्गी-झोपड़ी के बच्चे करते हैं पढ़ाई माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  वसुंधरा की सामाजिक कौटिल्य सेवा संस्थान ने सोमवार को शिक्षा केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को दिवाली के मौके पर नए कपड़े और मिठाई बांटीं। इस बीच संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों को पटाखे न जलाने के बारे में बताकर जागरूक किया। बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भी मास्क पहनने, हाथ धोने और एक दूसरे से दो गज की दूरी के बारे में भी बताया। 
संस्थान के पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि संस्था की तरफ से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालोंं बच्चों को शिक्षित करने के लिए वसुंधरा सेक्टर-6 और 14 में कौटिल्य शिक्षा केंद्र चलाया जाता है। इसमें बच्चों को किताब और कॉपी देने के अलावा आर्थिक मदद भी दी जाती है। इस दौरान दिवाली पर्व को लेकर बच्चों को नए कपड़े और मिठाई बांटी। जहां रिया, राज, क्रिश, राजकुमारी, अशोक, अतुल, अंकुर, सूरज, गुड़िया, वैभव, अनुभव, मनीषा, निशा, नीलम, फूल कुमारी, अंजली, अमित, नीलांश, पिंकी, विष्णु, गोलू, प्रियंका समेत अन्य बच्चों के साथ खूब मस्ती की। सभी को कोरोना संक्रमण से बचते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कुलदीप, लक्ष्मी शर्मा, यश चड्ढा, आरके खंडेलवाल, ब्रजमोहन आनंद, पंकज , कुमुद शेखर व सोनिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
------------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed