फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खराब मेंटेनेंस, क्लब हाउस को बनाया सेल्स ऑफिस, वेब सिटी में जमकर हंगामा

खराब मेंटेनेंस, क्लब हाउस को बनाया सेल्स ऑफिस, वेब सिटी में जमकर हंगामा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
खराब मेंटेनेंस, क्लब हाउस को बनाया सेल्स ऑफिस, वेब सिटी में जमकर हंगामा
वेव सिटी में बिल्डर के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते रेजिडेंट्स - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः वेव सिटी में समस्याओं को लेकर बिफरे रेजिडेंट्स, बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी कर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
- दो साल का एडवांस में ले लिया मेंटेनेंस, सुविधाएं न के बराबर - समस्याओं को लेकर वेव सिटी के रेजिडेंट्स ने खोला बिल्डर के खिलाफ मोर्चा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एनएच-9 से सटे वेव सिटी में खराब रखरखाव (मेंटेनेंस) और क्लब हाउस में सेल्स ऑफिस बनाने के खिलाफ रेजिडेंट्स में बिल्डर के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। हंगामा प्रदर्शन में रेजिडेंट्स की बिल्डर प्रतिनिधियों से जमकर बहस और धक्कामुक्की हुई। फिर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए रेजिडेंट्स ने वेव सिटी सेल्स ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया। एक दिन पहले भी रेजिडेंट्स ने सुविधाएं न मिलने पर बिल्डर के खिलाफ सेल्स ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया था।अवकाश होने के चलते बड़ी संख्या में लोग रविवार को धरना प्रदर्शन में जुटे। खराब रखरखाव को लेकर पहले से ही नाराज रेजिडेंट्स क्लब हाउस में सेल्स ऑफिस बनाने पर बिफर गए। रेजिडेंट्स ने बताया कि बिल्डर ने दो साल का पहले ही एडवांस मेंटेनेंस चार्ज वसूल लिया था। इसके बावजूद सोसायटी में सुविधाएं न के बराबर हैं।
विज्ञापन
रेजिडेंट्स ने कहा कि वेव सिटी में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। योजना में सुरक्षाकर्मियों की संख्या बेहद कम है। योजना में घरेलू सामान खरीद के लिए न तो कोई दुकान है, और पैसे निकालने के लिए न ही कोई एटीएम है। सामान खरीदने के साथ पैसे निकालने के लिए कई किलोमीटर दूर सफर करना पड़ता है। आंतरिक यातायात व्यवस्था न होने से लोगों को अपने व्यक्तिगत वाहनों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। खानापूर्ति करने के लिए दो ई-रिक्शा लगाए गए हैं, लेकिन वह नदारद रहते हैं। सुविधाएं न होने के बावजूद अब बिल्डर ने 50 हजार तक का मेंटेनेंस बिल भेज दिया है। जो कि सरासर गलत है। सुविधाएं मिलने तक उनकी ओर से बिल्डर का लगातार विरोध किया जाएगा। दूसरी और बिल्डर प्रतिनिधि रेजिडेंट्स की मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही है। समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed