फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अभयखंड में लोगों ने पार्क में चलाया सफाई अभियान

अभयखंड में लोगों ने पार्क में चलाया सफाई अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
अभयखंड में लोगों ने पार्क में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
- अभयखंड-3 में लोगों ने मिलकर पार्क की सफाई की माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। अभयखंड- 3 स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास कोने वाले पार्क में रविवार को स्थानीय लोगों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों ने कूड़ा इकट्ठा कर दूसरी जगह फेंक दिया। लोगों का आरोप है कि पार्क में अभी भी कार खड़ी कर व्यवसाय किया जा रहा है। इस पर लोगों ने कई बार विरोध भी किया। मगर अभी तक प्रशासन और जीडीए से कोई स्थाई समाधान नहींं मिला है।
यहां रहने वाले भुवन चंद्र रावत ने बताया कि कोने वाले पार्क में कुछ स्थानीय लोग सुबह में वॉक करने आते हैं। लेकिन अब इसमें गाड़ियां खड़ी होने से दिक्कत आने लगी है। जिससे जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। इस गंदगी से पूरे पार्क में बदबू फैली रहती है। जिस कारण अब लोगों ने पार्क में वॉक करना बेहद कम कर दिया है। वहीं जीडीए कर्मचारी भी पार्क में साफ-सफाई करने में खानापूर्ति करते हैं। इससे परेशान होकर स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान चलाया। योजना के बाद कालोनी के सात-आठ लोगों ने झाड़ू लगाकर वहां सफाई की। लोगों का आरोप यह भी है पार्क में गाड़ियां खड़ी के दौरान चालक शराब पीने के बाद वहां बोतल भी फेंक देते हैं। कालोनी के लोगों ने जीडीए अधिकारियों से गाड़ियों के अतिक्रमण को हटवाकर स्थाई समाधान दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
----------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed