फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   40 पाठ्यक्रमों में दाखिले का फिर मौका

40 पाठ्यक्रमों में दाखिले का फिर मौका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
40 पाठ्यक्रमों में दाखिले का फिर मौका
मिशन एडमिशन - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः सीसीएसयू का फिर खुला एडमिशन पोर्टल, 20 तक पंजीकरण
विज्ञापन
- महानगर के डिग्री कॉलेजों में 25423 सीटों में से 14 हजार खाली - सेल्फ फाइनेंस कालेजों में मिलेगा प्रवेश का अवसर माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू में स्नातक प्रथम वर्ष की खाली सीटों को भरने के लिए एडमिशन पोर्टल रविवार को फिर से खुल गया। दाखिले की रेस में शामिल होने के लिए विद्यार्थी अब 20 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। महानगर के डिग्री कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में 25423 सीटों में से 10835 सीटों पर दाखिले हुए हैं। अब करीब 14 हजार सीटों पर दाखिले का विद्यार्थियों के पास मौका है।
महानगर के प्रमुख एडेड डिग्री कॉलेजों में 85 फीसदी से अधिक सीटें भर चुकी हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के पास सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दाखिले का अवसर बचा है। महानगर के प्रमुख एमएमएच डिग्री कॉलेज, एसडी कॉलेज, वीएमएलजी और माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी में अधिकांश सीटें भर चुकी हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय की आने वाली दूसरी ओपन मेरिट के जरिए बाकी सीटों के भरने की पूरी संभावना है। ऐसे में नए रजिस्ट्रेशन में विद्यार्थियों के पास केवल सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में खाली सीटों पर पंजीकरण का मौका होगा। विश्वविद्यालय स्तर पर स्नातक प्रथम वर्ष में विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब 2 लाख सीटें हैं। पहले चरण में चली गई पंजीकरण की प्रक्रिया में कुल 1.30 लाख रजिस्ट्रेशन हुए। बाकी खाली सीटों पर पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय ने फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed