{"_id":"5fa6b0e68ebc3e9bcc42d2e1","slug":"ghaziabad1604759782","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों की गुहार पर पुलिस ने बिना पीएम सौंपा मासूम का शव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
परिजनों की गुहार पर पुलिस ने बिना पीएम सौंपा मासूम का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- वीवीआईपी सोसायटी में 14वीं मंजिल से गिरकर हुई थी चार साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी में शुक्रवार शाम 14वीं मंजिल से गिरकर 4 साल के मासूम तेजस की मौत के बाद परिजन गमजदा हैं। शनिवार को उन्होंने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगाई, जिसे स्वीकार करते हुए पुलिस ने पंचनामा भर शव उनके सुपुर्द कर दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।................
सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बालकनी में रखे स्टूल पर चढऩे के दौरान हादसा होने से नवनीत चरण का 4 वर्षीय बेटा सोसायटी की 14वीं मंजिल से गिर गया था। हादसे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन शनिवार को परिजनों ने बच्चे की उम्र बेहद कम होने और हादसे में जान जाने का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगाई। जिसके बाद पंचनामा भर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
यह थी घटना.............
वीवीआईपी सोसायटी की 14वीं मंजिल पर रहने वाले नवनीत चरण प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उनकी पत्नी कोमिला नर्स हैं और उनकी वर्तमान में हिंडन एयरपोर्ट स्थित कोविड वार्ड में हैं। शुक्रवार शाम नवनीत चरण अपने इकलौते बेटे तेजस को कमरे में सोता छोड़कर पत्नी के लेने चले गए थे। इसी दौरान आंख खुलने पर तेजस बालकनी में पहुंचा और वहां रखे स्टूल पर चढ़कर इधर-उधर देखने लगा। संतुलन बिगडऩे से वह नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन