{"_id":"5fa6ac408ebc3e5fa30018f0","slug":"ghaziabad1604758592","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो चालक ने अधिवक्ता व पत्नी से की मारपीट, गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बोलेरो चालक ने अधिवक्ता व पत्नी से की मारपीट, गिरफ्तार
गाजियाबाद। सेक्टर-23 संजयनगर निवासी अधिवक्ता विकास सिंह रावल का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ हापुड़ चुंगी स्थित पहलवान ढाबे पर नाश्ता करने के लिए रूके। वह गाड़ी की पार्किंग लाइट जलाकर चाय पीने चले गए। तभी सफेद रंग की एक बोलेरो कार मे उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने गाड़ी के चालक से विरोध जताया तो उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। उनकी पत्नी बीच-बचाव में आईं तो चालक ने उनके साथ भी गाली-गलौच व मारपीट कर दी। अधिवक्ता का कहना है कि आरोपी चालक नशे में धुत था। उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।