{"_id":"5fa69c888ebc3e9ba3266466","slug":"ghaziabad1604754568","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को कॉल कर फंदे पर झूला युवक, पत्नी का प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मां को कॉल कर फंदे पर झूला युवक, पत्नी का प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित..….....
विज्ञापन
- प्रेम विवाह के बाद पत्नी के अन्य युवक से अवैध संबंधों को लेकर आहत था युवक
- परिजनों को वॉट्सएप पर भेजी ऑडियो, पत्नी व उसके प्रेमी को बताया जिम्मेदार
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताडऩा से आहत राहुल निवासी बम्हैटा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना गत 3 नवंबर की है। आत्महत्या से पहले युवक ने मां को फोन कर इसकी जानकारी भी दी लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक राहुल फंदे पर झूल चुका था। भाई की तहरीर पर पुलिस ने राहुल की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर प्रेमी को जेल भेज दिया है।............
दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव शाहपुर बम्हैटा निवासी टोनी का कहना है कि उसके भाई राहुल ने गांव की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह पत्नी को लेकर सिहानी गेट थानाक्षेत्र के नंदग्राम में रह रहा था। आरोप है कि राहुल की पत्नी के नंदग्राम पुस्तापार निवासी नितेश से अवैध संबंध हो गए। इस बात का पता चलने पर राहुल को मानसिक पीड़ा हुई। उसने गृहस्थी बनाए रखने के लिए पत्नी को काफी समझाया, लेकिन उसने नितेश से संबंध खत्म नहीं किए। विरोध करने पर पत्नी व नितेश उसे प्रताडि़त करने लगे। इसी बात से तंग आकर राहुल ने गत 3 नवंबर की देरशाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
सुसाइड से पहले परिजनों को अपनी ऑडियो भी भेजी.............
राहुल के परिवार के ही हरिकिशन का कहना है कि फांसी लगाने से पहले राहुल ने मां के पास कॉल की थी। उसने पत्नी व उसके प्रेमी की हरकतों से आजिज आकर आत्महत्या करने की बात कही। मां ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह आत्महत्या की जिद पर अड़ा रहा। परिजन आनन-फानन नंदग्राम पहुंचे तो राहुल फंदे पर झूल चुका था। बाद में वॉट्सएप देखने पर पता चला कि राहुल ने परिजनों के पास अपनी ऑडियो भी भेज रखी थी। उसमें भी उसने आत्महत्या के लिए पत्नी व उसके प्रेमी नितेश को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
वर्जन...........
राहुल के भाई की तहरीर पर उसकी पत्नी व नितेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया था। आरोपी नितेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। राहुल की पत्नी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- कृष्ण गोपाल शर्मा, एसएचओ सिहानी गेट
विज्ञापन
विज्ञापन