{"_id":"5fa699fc8ebc3e9bf228d544","slug":"ghaziabad1604753916","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड के 70 वे स्थापना दिवस पर किया रक्तदान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्काउट गाइड के 70 वे स्थापना दिवस पर किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के 70 वे स्थापना दिवस पर शंभू दयाल इंटर कॉलेज में मनाया गया, जिसमें ब्लड डोनेट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 43 स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।
शनिवार को शंभू दयाल इंटर कॉलेज में 70 वे स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ जिला मुख्य आयुक्त देवेंद्र कुमार नीरज दान करके किया। शिविर में एनसीसी कैडेट, रोवर रेंजर, यूनिटी लीडर, स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने रक्तदान कर योगदान दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि हर व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए। यह दान सबसे बड़ा दान है । जब किसी व्यक्ति को खून की कमी होती है तो वह इधर-उधर भटकता है। समय पर उसे ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाता है । ऐसी स्थिति में कई बार लोगों की जान चली जाती है । इसलिए दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान आवश्यक रूप से करना चाहिए।
सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर स्काउट मेरठ एवं सहारनपुर मंडल मयंक शर्मा, जिला मुख्य आयुक्त देवेंद्र कुमार, जिला सचिव सतीश चंद्र अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद आमिर अल्वी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्याम सिंह, जिला संगठन आयुक्त गाइड रिंकू तोमर, आईटी समन्वयक प्रदीप शर्मा, स्काउट अध्यापक देवेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी से डॉक्टर विजय वत्स, बीना राहिला, रोजी, शिवेंद्र, शेर सिंह, पवन, भारत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन