फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पूर्व विधायक की रिश्तेदार को हत्या व अपहरण की धमकी

पूर्व विधायक की रिश्तेदार को हत्या व अपहरण की धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
- दो अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमका रही युवती, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
- मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी कविनगर पुलिस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पूर्व विधायक की राजनगर सेक्टर-6 निवासी रिश्तेदार नीलम चौधरी को मोबाइल पर हत्या और अपहरण की धमकी देने का मामला सामने आया है। नीलम चौधरी पेशे से शिक्षिका हैं। उनका आरोप है कि दो अलग-अलग नंबरों से एक युवती गाली-गलौच करते हुए उन्हें हत्या की धमकी दे रही है। साथ ही अगवा कराने की धमकी भी दी जा रही है। तहरीर के आधार पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।..…........... दर्ज कराई रिपोर्ट में नीलम चौधरी का कहना है कि बीते कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर दो नंबरों से धमकी भरी कॉल्स आ रही हैं। धमकी कोई पुरूष नहीं, बल्कि कोई महिला देती है। नीलम चौधरी का कहना है कि उक्त मोबाइल नंबर से उनका कोई वास्ता नहीं है। वह कई बार विरोध जता चुकी हैं, लेकिन धमकी मिलनी बंद नहीं हो रही। पीडि़ता के मुताबिक गत 5 नवंबर की शाम करीब 4 बजे भी उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने कविनगर थाने में तहरीर दी। कविनगर एसएचओ नागेंद्र चौबे का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स के पिता ने लिया था लोन, संपर्क के लोगों को दी जा रही धमकी.............. पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब चार साल पहले नीलम चौधरी के एक छात्र के पिता ने लोन लिया था। लोन की किश्तें नहीं दी गईं, जिसके बाद रिकवरी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा छात्र के पिता के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को धमकी दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि सीडीआर या अन्य माध्यम से संपर्क में रहने वाले लोगों के पास कॉल्स की जा रही हैं। नीलम चौधरी के साथ भी ऐसा हुई कुछ होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed