{"_id":"5fa6912b8ebc3e9b935932c7","slug":"ghaziabad1604751659","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावरों से सवा 8 लाख के बैटरी बैंक चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मोबाइल टावरों से सवा 8 लाख के बैटरी बैंक चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- टावरों की देखरेख करने वाले टेक्निशियन ने पूर्व कर्मचारी के खिलाफ दर्ज कराया केस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में लगे मोबाइल टावरों से सवा 8 लाख रुपये के बैटरी बैंक चोरी होने का मामला सामने आया है। देखरेख का जिम्मा संभालने वाली ओखला दिल्ली की शिवम इन्फोकॉम कंपनी के टेक्निशियन राहुल ने नौकरी छोड़कर जा चुके कर्मचारी दिनेश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।................
राहुल का कहना है कि कंपनी ने उन्हें कविनगर थानाक्षेत्र में स्थित मोबाइल टावरों की देखरेख का कार्य दे रखा है। उनसे पहले इन मोबाइल टावरों की देखरेख गौतम बिहार दिल्ली निवासी दिनेश कुमार शर्मा करता था। गत 24 सितंबर को दिनेश कंपनी की नौकरी छोड़कर चला गया। गत 18 अक्टूबर को कंपनी ने मोबाइल टावरों की साइट पर मौजूद सामान की सूची भेजी गई। उन्होंने सूची के हिसाब से चेक किया तो काफी सामान गायब मिला। राहुल के मुताबिक शास्त्रीनगर, चिरंजीव विहार और अवंतिका की साइट के चार बैटरी बैंक शामिल हैं। आरोप है कि दिनेश कुमार शर्मा ने ही नौकरी छोडऩे से पहले उक्त बैटरी बैंक चोरी किए हैं, जिनकी कीमत करीब 8 लाख 25 हजार रुपये है। राहुल का कहना है कि इससे पहले दिनेश ने एक अन्य साइट से बैटरी बैंक चोरी किया था, जो उसने लौटा दिया। एसएचओ कविनगर नागेंद्र चौबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन