फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डिकोडिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बताई खूबियां

डिकोडिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बताई खूबियां

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
डिकोडिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बताई खूबियां
हाइटेक इंस्टीट्यूट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर आयोजित फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में भाग लेते विभिन्न स्कूलों के शिक्षक - फोटो : Amar Ujala
- हाइटेक इंस्टीट्यूट में हुआ फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एनएच9 स्थित हाइटेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को डिकोडिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में 60 स्कूलों के कंप्यूटर विषय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में आए विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर अपने विचार रखने के साथ खूबियों को बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह संस्थापक डिकोड कार्तिक शर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को वर्तमान युग में जरूरी बताया। संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ विवेक गर्ग ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के दिशा निर्देशानुसार कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। सीआरसी डायरेक्टर अनुराग दुबे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा को विद्यार्थियों के लिए जरूरी बताया। शिविर संयोजक अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्रोग्राम में 60 स्कूलों के कंप्यूटर विषय के 80 शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed