फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिवाली के बाद शुरू होगा मधुबन बापूधाम आरओबी निर्माण

दिवाली के बाद शुरू होगा मधुबन बापूधाम आरओबी निर्माण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
दिवाली के बाद शुरू होगा मधुबन बापूधाम आरओबी निर्माण
मधुबन बापूधाम योजना - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः जीडीए के निर्देश पर सेतु निगम ने आरओबी साइट पर पहुंचाई निर्माण सामग्री, गार्ड की हुई तैनाती
विज्ञापन
- आरओबी के निर्माण पर 64 करोड़ होंगे खर्च, हिंडन नए पुल का निर्माण कार्य भी पकड़े गिरफ्तार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ रोड के बीच कनेक्टिविटी के मुख्य बिंदु मधुबन बापूधाम रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य दिवाली बाद शुरू हो जाएगा। जीडीए के निर्देश पर सरकारी एजेंसी सेतु निगम ने आरओबी के निर्माण के लिए सामग्री को साइट पर पहुंचाने के साथ गार्ड की तैनाती कर दी है। ऐसे में दिवाली के बाद विधिवत रूप से निर्माण कार्य की शुरुआत हो जाएगी। कोरोना के चलते आरओबी के निर्माण कार्य में पहले से ही आठ माह की देरी हो चुकी है। ऐसे में आरओबी के निर्माण के लिए नवंबर 2021 की समयसीमा तय की गई है। रेलवे की ओर से आरओबी के निर्माण के लिए जनरल अप्रूवल ड्रॉइंग (जीएडी) को मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में प्राधिकरण की ओर से जल्द रेलवे को निर्माण के लिए पहली किस्त जारी की जाएगी। रेलवे ने आरओबी में अपने हिस्से के निर्माण के लिए जीडीए से 27 करोड़ मांगे हैं।जीडीए से फंड मिलते ही रेलवे पहले आरओबी का डिजाइन और फिर काम शुरू करेगा।आरओबी का निर्माण होने से जीडीए की मधुबन-बापूधाम योजना को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। आरओबी का निर्माण होते ही मधुबन-बापूधाम योजना को दिल्ली-मेरठ रोड से सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। जीडीए की ओर से अवस्थापना निधि से आरओबी का निर्माण कराया जाएगा। जीडीए अपने हिस्से के निर्माण पर करीब 36 करोड़ खर्च करेगा।
विज्ञापन
चार लेन के बनने वाले आरओबी की कुल लंबाई 600 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी। आरओबी का निर्माण सेतु निगम करेगा। बता दें कि आरओबी का निर्माण होने से मधुबन बापूधाम योजना को लाभ होगा। 1234 एकड़ में फैली योजना की दिल्ली-मेरठ रोड से अब तक कोई सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। जीडीए की ओर से आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का निर्माण किया गया है। आरओबी के निर्माण से मधुबन बापूधाम की बहुमंजिला आवासीय योजना को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। आवासीय योजना में यातायात की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। वहीं, भविष्य में निकलने वाली योजनाओं और बराबर में ही रैपिड ट्रेन का गुलधर स्टेशन होने से मधुबन बापूधाम योजना को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
---------------- दिल्ली-मेरठ रोड से सीधी जुड़ जाएंगी कई कालोनियां मधुबन बापूधाम योजना में प्रस्तावित आरओबी की नॉदर्न पेरिफेरल रोड से कनेक्टिविटी दी जाएगी। इससे एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ रोड आपस में जुड़ जाएंगे। हरसांव पुलिस लाइन से मधुबन बापूधाम से आने वाला मार्ग सीधा दिल्ली-मेरठ हाईवे से जुड़ हो जाएगा। आरओबी का सीधा लाभ मधुबन बापूधाम के आसपास गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, कर्पूरीपुरम, डासना, मसूरी, सदरपुर गांव, बालाजी एंक्लेव सहित अन्य कालोनियों के लोगों को मिलेगा। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जाने के लिए हापुड़ चुंगी लंबा रास्ता तय नहीं करना होगा।
--------------- कोट...... जीरे की ओर से आरओबी के निर्माण कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मधुबन बापूधाम आरओबी के निर्माण के लिए सामग्री को साइट पर पहुंचाने के साथ गार्ड की तैनाती की गई है। जल्द मजदूरों की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ ही दिवाली के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - अजय सिंह, परियोजना निदेशक, सेतु निगम ----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed