{"_id":"5fa3da698ebc3e9b78183638","slug":"ghaziabad1604573801","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद प्रकाश प्रांतीय अध्यक्ष, प्रवीण आर्य बने महामंत्री","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आनंद प्रकाश प्रांतीय अध्यक्ष, प्रवीण आर्य बने महामंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाज़ियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् उत्तर प्रदेश की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को हुई।बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा हुई। इसमें केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने आगामी दो वर्ष के लिए डॉ आर के आर्य को प्रान्तीय प्रभारी, आनन्द प्रकाश आर्य को प्रान्तीय अध्यक्ष, प्रवीण आर्य को प्रांतीय महामंत्री और देवेन्द्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही 85 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि नई टीम आर्य समाज व महर्षि दयानंद की विचारधारा को आम आदमी व विशेष कर युवाओं में पहुंचाने में सफल होगी। अध्यक्ष अनिल आर्य ने पत्रकार अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण व निन्दनीय बताया कि यह प्रजातंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला है। इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र भाई, कर्नल अनिल आहूजा, देवेन्द्र गुप्ता, यज्ञवीर चौहान, सुरेश आर्य, कैप्टन अशोक गुलाटी, संजीव ढाका, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।