फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ड्यूटी से लौट रही युवती अकाउंटेंट से छेड़छाड़, विरोध पर जड़ा थप्पड़

ड्यूटी से लौट रही युवती अकाउंटेंट से छेड़छाड़, विरोध पर जड़ा थप्पड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती अकाउंटेंट से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। वारदात के दौरान पीडि़ता आफिस से घर लौट रही थी। पीडि़ता के विरोध करने पर आरोपी ने थप्पड़ जड़ दिया। घर पहुंचकर पीडि़ता ने शोर मचाया तब आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडि़ता ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद खोड़ा थाने में तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक युवती परिवार के साथ रहती है। वह दिल्ली की एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि वह रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी से घर लौट रही थीं। आटो से उतरकर पैदल ही घर की ओर आने लगी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने युवती को टक्कर मारी। युवती ने सही से चलने को कहा तो आरोपी गाली गलौज कर छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि युवती घर की ओर बढ़ते हुए मोबाइल निकालकर अपने भाई को कॉल करने लगी। यह देखकर आरोपी युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। युवती रोते हुए घर की ओर बढ़ी। घर आते ही युवती ने शोर मचा दिया। इस पर परिजनों और आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गया। पीडि़ता ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद युवती के भाई ने खोड़ा थाना में शिकायत दी।एसएचओ खोड़ा मोहम्मद असलम ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed