फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कार का शीशा तोड़कर उड़ाया लैपटॉप

कार का शीशा तोड़कर उड़ाया लैपटॉप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के आदित्यमॉल के पास एक बैंक के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पीडि़त कुछ देर बाद वापस लौटा तो चोरी की जानकारी हुई। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुनाल दीक्षित फरीदाबाद के पार्क इलाइट प्लोर में परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि वह काम से इंदिरापुरम में आदित्य मॉल के पास आए थे। उन्होंने अपनी कार पेट्रोल पंप के पास एक बैंक के सामने खड़ी कर दी। काम कर वापस लौटे तो देखा उनकी कार का पीछे का शीशा टूटा हुआ था। कार की पीछे की सीट पर रखा लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल चार्जर समेत अन्य जरुरी दस्तावेज गायब थे। उन्होंने आसपास जानकारी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और थाने जाकर पीडि़त से रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed