फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मछली पालन योजना के लिए करें आनलाइन आवेदन

मछली पालन योजना के लिए करें आनलाइन आवेदन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत मछली पालन के लिए आन लाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में सहायक निदेशक मत्स्य डा अजय कुमार बाना ने बताया है कि मत्स्य विभाग उप्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत निजी भूमि में तालाब निर्माण के लिए 1.5 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें परियोजना की लागत 8.50 लाख रूपये रखी गई है। इसमें तालाब निर्माण के लिए सात लाख रुपये और पहले वर्ष में निवेश के लिए 1.50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किए गए हैंं। परियोजना अन्तर्गत अनुदान प्राप्त करने के लिए विभागीय पोर्टल http:fymis.upsdc.gov.in
पर आन लाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए अंतिम तिथि 21 नवंबर 2020 रखी गई है। आवेदन करने वाले को विभागीय पोर्टल पर स्वयं अथवा जन सेवा केन्द्र के माध्यम से पोर्टल पर अपना आवेदन करना होगा। योजना के लिए जानकारी विभागीय पोर्टल एवं विभागीय वेबसाइट http : // fisheries . upsdc.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed