फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आत्महत्या की वीडियो व सीडीआर दिलाने की लगाई गुहार

आत्महत्या की वीडियो व सीडीआर दिलाने की लगाई गुहार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या की वीडियो व सीडीआर दिलाने की लगाई गुहार
वीडियो और सीडीआर मुहैया कराने की मांग को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे प्रशांत के परिजन - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित.............
विज्ञापन
- गत 21 अक्टूबर को बजरिया के होटल में मृत मिला था नंदग्राम निवासी प्रशांत - किसी के दबाव में आकर आत्महत्या का शक जाहिर कर परिजनों ने लगाई कार्रवाई की गुहार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। गत 21 अक्टूबर को बजरिया के होटल में मृत मिले नंदग्राम निवासी प्रशांत कुमार (20) के भाई व अन्य परिजनों ने एसएसपी दफ्तर जाकर आत्महत्या की वीडियो और उसके मोबाइल की कॉल डिटेल मुहैया कराने की गुहार लगाई। मृतक के भाई दीपक शर्मा का कहना है कि उन्हें प्रशांत होटल के कमरे में मृत मिला था। जबकि मौके पर मिले दरोगा ने प्रशांत द्वारा आत्महत्या की बात कही थी। दीपक का कहना है कि दरोगा के मुताबिक उसने आत्महत्या के बाद प्रशांत की वीडियो बनाई थी। कई बार कहने के बावजूद दरोगा वीडियो नहीं दिखा रहा है। परिजनों का कहना है कि दीपक ने अगर आत्महत्या भी की है तो किसी के दबाव में आकर की होगी। ऐसे में मामले की गंभीरता से जांच जरूरी है।................
एसएसपी कार्यालय पहुंचे दीपक शर्मा ने बताया कि उसका 20 वर्षीय भाई प्रशांत कुमार उर्फ भोला मसूरी के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। कोरोना के चलते फैक्टरी मालिक ने उसके रुकने की व्यवस्था फैक्टरी में ही बने कमरे में कर दी थी। इसके बाद वह हर महीने घर आता था। उसने बताया कि प्रशांत शर्मा गत 17 अक्टूबर को घर आया था और दो दिन रुकने के बाद 20 अक्टूबर को वापस फैक्टटी जाने की बात कहते हुए घर से निकला था। उसी दिन दोपहर में फैक्टरी से फोन आया कि प्रशांत शर्मा फैक्ट्री नहीं पहुंचा है। जिस पर उन्हें उसकी चिंता हुई और उसे हर संभव जगह तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। दीपक शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर की रात उनके पास बजरिया में स्थित होटल मीनार के कर्मचारी आए और बताया कि उनके भाई की तबीयत खराब है। जिस पर वह होटल पहुंचे तो वहां प्रशांत शर्मा कमरे में मृत पड़ा हुआ था। मौके पर मौजूद दरोगा ने बताया कि प्रशांत शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है और हमने शव को नीचे उतारा है। जिसकी वीडियो भी बनाई गई है। पीडि़त का कहना है कि वह दरोगा से लगातार भाई द्वारा की गई आत्महत्या की वीडियो दिखाने के लिए कह रहा है, लेकिन दरोगा वीडियो नहीं दिखा रहा है। इसके अलावा मोबाइल की कॉल डिटेल भी उन्हें नहीं दी जा रही है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसके भाई ने किसी के दबाव में आकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया है, जबकि कुछ भी बात नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed