{"_id":"5f9978aa8ebc3e9b9575df15","slug":"ghaziabad1603893418","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस कंपनी में मुनाफे का लालच दे अधिवक्ता से तीन करोड़ हड़पे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
इंश्योरेंस कंपनी में मुनाफे का लालच दे अधिवक्ता से तीन करोड़ हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में निवेश कराने के नाम पर ली रकम आरोपियों ने अपने खातों में डलवाई
विज्ञापन
- एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी व धमकी का केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। तहसील रोड पर वकालत करने वाले अधिवक्ता सुरेश यादव से ठगों ने इंश्योरेंस कंपनी में मुनाफे का झांसा देकर तीन करोड़ रुपये ऐंठ लिए। ठगी का पता लगने पर पीडि़त ने रकम वापस मांगी तो उन्हें हत्या की धमकी दी गई. एसएसपी के आदेश पर सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।.................
सुरेश यादव का कहना है कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं और ईस्ट मॉडल टाउन में तहसील रोड पर उनका चैंबर है। फरवरी 2013 में वैभव शर्मा नामक का व्यक्ति उनके पास आया कहा कि वह रिलायंस लाइफ इन्श्योरेंस में काम करता है। कंपनी में निवेश करने पर उन्हें 5 गुना सम इंश्योर्ड देगी। इसके अलावा समय-समय पर ऑफर मिलते रहेंगे। सुरेश यादव का कहना है कि उन्होंने उन्होंने वैभव शर्मा को साढ़े 22 हजार का चेक दे दिया। आरोप है कि उनके पास अलग-अलग नंबरों से कॉल आते रहे और वे खुद को कंपनी का अधिकारी बताते रहे। फोन करने वाले व्यक्तियों में वैभव शर्मा, रिषभ कान्त शर्मा, सुशील शर्मा, शिवम शर्मा, स्वाति बजाज, एके पंवार, अमित, अश्वनी कुमार, सुधा पांडेय, रिया शुक्ला, गुरुमीत सिंह आदि शामिल थे और उक्त लोग उनसे खातों में रकम डलवाते रहे। पीडि़त का कहना है कि फर्जीवाड़े का पता लगने पर उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपियों के साथियों ने खुद को आरबीआई मुंबई से रिलीफंड विभाग से बताते हुए फंड़ रिलीज के नाम पर साढ़े 5 लाख रुपये जमा कराने को कहा। इसके बाद उन्हें हत्या की धमकी दी गई। पीडि़त अधिवक्ता का कहना है कि उक्त लोगों ने उनसे करीब तीन करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। एसएसपी के आदेश पर सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन