फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गाजियाबाद बार के पदाधिकारियों ने पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक हासिल किया मुकाम

गाजियाबाद बार के पदाधिकारियों ने पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक हासिल किया मुकाम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद बार के पदाधिकारियों ने पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक हासिल किया मुकाम
विज्ञापन
- वर्तमान में चार विधायक हैं सदस्य - पूर्व में कई मंत्री व सांसद भी कर चुके हैं कचहरी में वकालत माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। गाजियाबाद की कचहरी में वकालत करने वाले कई अधिवक्ता निगम पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री की कुर्सी तक विराजमान हुए हैं। वर्तमान में तीन विधायक, एक राज्य सभा सदस्य व दो पूर्व मंत्री भी बार के सदस्य हैं। अगर बार के अधिवक्ताओं की मेहनत व पहुंच को देखा जाए तो आपको भी गौरवशाली ऐतिहासिक बार कहने में फख्र महसूस होगा। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने देश-प्रदेश की राजनीति में शिखर तक का सफर तय किया है। ‘किसानों के मसीहा के रूप में पहचान बनाने वाले चौधरी चरण सिंह देश की प्रधानमंत्री की कुर्सी तक को सुशोभित कर चुके हैं। वह भी गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य रहे हैं। बार के कई नियमित सदस्य रहकर राजनीति में कदम रखा और अपना अलग मुकाम हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आज भी ऐेसे कई अधिवक्ताओं के नाम हैं, जो उतर प्रदेश से लेकर दिल्ली में केंद्रीय राजनीति के धुरी बने हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद बार का है गौरवशाली इतिहास बार अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी सुनील दत्त त्यागी बताते हैं कि गाजियाबाद बार का गठन वर्ष 1934 में हुआ था। तब मेरठ जिला था और गाजियाबाद में मुंसिफ न्यायालय हुआ करता था। मौजूदा बार के सबसे पुराने अधिवक्ता हैं एमपी त्यागी। वह वर्ष 1957 से यहां प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस चुनाव के लिए गठित एल्डर कमेटी में वरिष्ठतम अधिवक्ता एमपी त्यागी को चेयरमैन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बार सभागार में है चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा बार एसोसिएशन ने चौधरी चरण सिंह की स्मृति में 23 दिसंबर 2007 को उनके जन्म दिवस पर बार सभागार परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री की भव्य प्रतिमा लगाई थी। बार एसोसिएशन के पांच बार अध्यक्ष रहे राकेश त्यागी कैली ने बताया कि चौधरी साहब गाजियाबाद बार के सम्मानित सदस्य रहे हैं। किसानों के मसीहा के आदर्श आज भी हम अधिवक्ता बंधुओं के लिए आदर्श हैं। उन्होंने इसी कर्मभूमि से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की राजनीति कर देश में किसानों के मसीहा के रूप में अलग पहचान बनाई। उनके प्रधानमंत्री बनने से गाजियाबाद बार का नाम भी रोशन हुआ।
इन्होंने राजनीति में मुकाम हासिल किया बार के अध्यक्ष व सचिव रह चुके राजपाल त्यागी प्रदेश में कैबिनेट मंत्री बनने के अलावा कई बार विधायक भी रह चुके हैं। अब उनके राजीनितक उत्तराधिकारी अजीत पाल त्यागी भी मुरादनगर से विधायक हैं, वह भी बार के नामित सदस्य हैं। साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा व लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी बार के सदस्य हैं। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके राजेंद्र चौधरी वर्तमान में एमएलसी हैं, वह भी बार के सदस्य हैं। पूर्व शहर विधायक बालेश्वर त्यागी प्रदेश सरकार में गृह, समेत कई विभागों में मंत्री रहे हैं, वह भी बार के अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व में राज्य सभा सदस्य रहे नरेंद्र कश्यप और पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर शर्मा व प्रशांत चौधरी भी सदस्य हैं। विधायक रह चुके सुखवीर सिंह गहलौत व  महेंद्र सिंह भाटी भी सदस्य थे। डिप्टी मेयर सुनील यादव, पार्षद हिमांशु लव, सरदार एसपी सिंह, पूर्व पार्षद विजय मोहन, सुनील चौधरी एवं प्रवीण चौधरी सहित बार के 18 नामित सदस्य हैं। ----------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed