फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फर्जीवाड़ा कर 1.23 करोड़ की देनदारी निकाली, हत्या की दी धमकी

फर्जीवाड़ा कर 1.23 करोड़ की देनदारी निकाली, हत्या की दी धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
- पीडि़त ने कोर्ट में लगाई गुहार, पार्टनर समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का केस दर्ज किया है। राधेश्याम पार्क सेक्टर-5 निवासी पीडि़त रमेशचद्र त्यागी का कहना है कि उनके पार्टनर व उसके साथियों ने उनसे जबरन खाली स्टांप पर हस्ताक्षर कराए और उन पर 1.23 करोड़ की देनदारी निकाल दी। इसके बाद बदमाशों से धमकी दिलाई तथा फैक्टरी का सामान चोरी करके बेच दिया। उनका आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली।............................
रमेशचंद्र त्यागी का कहना है कि वह मैकेनिकल इंजीनियर हैं तथा ऑटो पाट्र्स व कंपोनेंट बनाने व सप्लाई करने का व्यापार करते हैं। वर्ष 2013-14 में उन्होंने मैन सिहानी रोड स्थित मैसर्स आरएन ऑटो इंडस्ट्रीज में पार्टनरशिप में काम किया था। श्याम पार्क साहिबाबाद निवासी नसीन त्यागी उनके पार्टनर थे। दो बैंकों में फर्म का संयुक्त खाता खुलवाया गया, जिसमें दोनों पार्टनर के हस्ताक्षर से ही ट्रांजेक्शन होती थी। व्यापार बढ़ाने के लिए 82 लाख का लोन लिया गया। उसमें उन्होंने साहिबाबाद स्थित अपना फ्लैट गिरवीं रखा। इसके अलावा भी विभिन्न लोगों से करीब 70 लाख रुपये उधार लेकर कंपनी में लगाया था। अथक प्रयासों से कंपनी का टर्नओवर एक करोड़ से अधिख हो गया। रमेशचंद्र त्यागी का कहना है कि इस दौरान उनकी तबीयत खराब होने लगी तथा दो बाद दिल का दौरा पड़ा। आरोप है कि उसके बाद नवीन त्यागी ने फैक्टरी हड़पने का षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया। पीडि़त का कहना है कि नवंबर 2019 में नवीन ने उन्हें डरा-धमकाकर खाली स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि धोखाधड़ी करके नवीन त्यागी ने उन पर 1.23 करोड़ रुपये की देनदारी दिखा दी। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें खुद धमकी दी और बदमाशों से भी फोन कराए। काफी समय तक वह फैक्टरी पहुंचे तो वहां लगा सामान, मशीनें आदि गायब मिलीं। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर नवीन गुप्ता, कमल शर्मा, अमित त्यागी, सुधीर त्यागी व विनोद त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed