फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फर्जी फर्म का फर्जी टेंडर दिखा 55 लाख हड़पे

फर्जी फर्म का फर्जी टेंडर दिखा 55 लाख हड़पे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
- कारोबारी की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने दंपती समेत तीन पर दर्ज किया केस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-9 निवासी कारोबारी कुशाल चौधरी ने फर्जी फर्म के फर्जी टेंडर का झांसा देकर 55 लाख रुपये हड़पने के मामले में दंपती समेत तीन के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। पीडि़त कारोबारी का कहना है कि आरोपियों ने नोएडा अथॉर्टी से मिले टेंडर में मुनाफे का झांसा देकर रकम का निवेश कराया, लेकिन पैसे नहीं लौटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।...............
कारोबारी कुशाल चौधरी का कहना है कि जुलाई 2017 में नोएडा विकास प्राधिकरण के सेक्टर-6 नोएडा स्थित कार्यालय में उनकी मुलाकात रामकृष्णा कॉलोनी जीटी रोड निवासी रोहित मंगल से हुई। बातचीत के दौरान रोहित ने बताया कि उनके परिवार की तीन फर्म हैं, जिनके माध्यम से वह नोएडा अथॉर्टी में ठेकेदारी करते हैं। इसके बाद उनका व रोहित का एक-दूसरे के पास आना-जाना हो गया। आरोप है कि रोहित ने मोटे मुनाफे का लालच देकर निवेश करने को कहा। आरोप है कि रोहित ने 5 प्रतिशत मुनाफा देने की बात कहते हुए एक टेंडर में निवेश करने को कहा। रोहित ने पत्नी नेहा गर्ग व ससुर संजय गर्ग को फर्म में पार्टनर बताते हुए एक डीड भी दिखाई। कुशाल चौधरी का कहना है कि ा्रआरोपियों पर भरोसा करते हुए उन्होंने मोटी रकम इन्वेस्ट कर दी। कुछ रकम लौटाने के बाद आरोपियों ने 54 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। बाद में पता चला कि आरोपियों की न तो कोई डीड थी और न ही अथॉर्टी की तरफ से उन्होंने कोई टेंडर ही लिया था। खोजबीन करने पर उनकी फर्म भी फर्जी निकली। कविनगर एसएचओ नागेंद्र चौबे का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed