फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   समय से नहीं पहुंच रही कूड़े की गाड़ी, लोग परेशान

समय से नहीं पहुंच रही कूड़े की गाड़ी, लोग परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
समय से नहीं पहुंच रही कूड़े की गाड़ी, लोग परेशान
विज्ञापन
- वसुंधरा सेक्टर-13 के लोगों ने की शिकायत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। समय से कूड़े की गाड़ी न पहुंचने की वजह से वसुंधरा सेक्टर-13 के लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कई दिनों से गाड़ी पहुंच भी नहीं रही। इसकी वजह से घरों में कूड़े का ढेर लग गया है। घर में कूड़ा एकत्रित होने की वजह से संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ जाता है।
स्थानीय निवासी विजय मिश्रा ने बताया कि पिछले कई दिनों से यूएनआई कालोनी में कूड़े की गाड़ी नहीं पहुंच रही। वह लोग कई बार इस बारे में शिकायत कर चुके हैं। विजय मिश्रा का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गाड़ी का समय भी अलग हो गया है। पूर्व में जहां गाड़ी सुबह आठ से नौ के बीच आ जाती थी, अब यह गाड़ी कभी दोपहर साढ़े बारह बजे तो कभी दो बजे पहुंचती है। इसकी वजह से नौकरीपेशा लोग कूड़ा नहीं फेंक पाते। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकतर लोग नौकरीपेशा हैं। जहां पती और पत्नी दोनों नौकरी में हैं, ऐसे में दोपहर के समय गाड़ी पहुंचती भी है तो लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे में लोगों को खुद ही कूड़ा फेंकना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शिकायत की है कि कूड़े की गाड़ी पहले की तरह सुबह के समय ही पहुंचे तो बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed